RLD Mahapanchayat in Bagpat:जयंत बोले- आंदोलन में पीछे नहीं बागपत के किसान, जेल भरने से डरने की जरूरत नहीं
RLD Mahapanchayat in Bagpat ढिकौली गांव में रविवार को रालोद की किसान महापंचायत आयोजित की गई है। महापंचायत में सुबह से ही टैक्टर ट्रॉली से किसान आने शुरू हो गए थे। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने सभा को संबोधित करना शुरू किया।
बागपत, जेएनएन। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि तीनों ने कृषि कानून किसानों को बर्बाद करने वाले हैं। इन कानूनों को खत्म कराने के लिए भाजपा को राजनीतिक चोट देना जरूरी हो गया है। जयंत चौधरी ने एमजीएम इंटर कॉलेज में किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के लिए आपदा बने इन तीनों कानूनों को खत्म कराने के लिए किसानों को जाति मजह ब भूल कर एकजुट होना होगा। यह आंदोलन किसी एक जाति का नहीं बल्कि फसल उगाने वाले, पशु और मत्स्य पालन करने वाले हर किसान का आंदोलन है। इन कानूनों को खत्म कराने के लिए भाजपा को राजनीतिक चोट देना जरूरी हो गया है।
उन्होंने कहा कि मंडिया खत्म होने से देश का नुकसान होगा। मंडी परिषद के शुल्क से ही गांवों में विकास होता है। अब यह शुल्क कारपोरेट घरानों की तिजोरी में भरेगा। प्रधानमंत्री के मन की बात पर सवाल खड़ा करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि पूरे देश का किसान परेशान है ऐसे में प्रधानमंत्री को चैन से नींद कैसे आती है। किसानों को बांटने के लिए आंदोलन को एक जाति का बताकर गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है किसान इससे सचेत रहें। 4 साल से यूपी में गन्ने का कोई दाम नहीं बढ़ा। चीनी मिलों से गन्ना भुगतान कराने में सरकार विफल है। महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल डीजल और रेल के किराए समेत तमाम चीजों के दाम 3 गुना बढ़ गए हैं। ऐसे में जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि दमनकारी नीतियां बनाने वाली सरकार को उखाड़ फेंके।
ढिकौली के एमजीएम इंटर कॉलेज में आयोजित किसान महापंचायत में जयंत के पहुंचते ही धामा खाप चौधरी खेकड़ा, एड. तेजवीर अध्यक्ष एमजीएम इंटर कॉलेज ने जयंत चौधरी को वजन के बराबर अलग-अलग राशि देकर सम्मानित किया।
पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि भाजपा ने सरकार बनाने से पहले किसानो को दो गुनी आय, पेट्रोलियम पदार्थों के दाम कम करने के सब्जबाग दिखाए थे, लेकिन सब सिर्फ मात्र जुमले थे। आज देश में विफोटक स्थिति बनी है। देश का किसान राजधानी के चारों तरफ डेरा डाले बैठे हैं लेकिन सरकार आंखे मूंदे बैठी है। किसानों पर कोई नेता ध्यान नहीं दे रहा है। कहा कि आभार है चौधरी अजीत सिंह ने उस वक्त देश मे आंदोलन की अलख जगाई। जब सरकार गाजीपुर बॉर्डर से आंदोलनकर्ताओं के हाथ मजबूत किया था। इसके बाद लगातार जयंत चौधरी हरियाणा, यूपी व राजस्थान में रैली कर आंदोलन को मजबूत कर रहे है। इस बीच सपा के राज्यमंत्री कुलदीप उज्जवल को जयंत चौधरी ने रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने कहा कि जो भाजपा सरकार किसानो को अनदेखी कर रही है।