मेरठ में युवक ने प्रेमिका की गला दबाकर कर दी हत्या, दूसरे युवक से शादी करने जा रही थी युवती
मेरठ के परतापुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। प्रेमिका किसी और से शादी करने वाली थी।

मेरठ में घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस। जागरण
HighLights
मेरठ के परतापुर क्षेत्र का मामला।
युवती की दूसरी शादी तय होने पर विवाद।
जागरण संवाददाता, मेरठ। किसी दूसरे युवक से शादी करने जा रही युवती की प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
परतापुर क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी फिरोज ने अपनी प्रेमिका समरीन की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि समरीन किसी दूसरे युवक से शादी करने जा रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद फिरोज ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ, एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
शराब ठेके की कैंटिन पर मिला युवक का शव
मेरठ : गढ़ रोड पर तक्षशिला कालोनी के पास स्थित एक शराब के ठेके पर युवक का शव मिला। मृत युवक कुर्सी पर बैठी हालत में मिला। सूचना पर पहुंची मेडिकल थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मर्चरी भेज दिया। मृत युवक की पहचान शास्त्रीनगर सेक्टर-2 निवासी अंकुश पुत्र राजकुमार केरूप में हुई। वह शराब पीने का आदी था।
इंस्पेक्टर मेडिकल महावीर सिंह ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि तक्षशिला कालोनी के पास स्थित देसी शराब के ठेके पर एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव कब्जे में ले लिया। आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह वह आए तो देखा अंकुश कैंटीन पर कुर्सी पर बैठा है। काफी देर तक भी उसके शरीर में हलचल नहीं हुई तो लोगों ने पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
लोगों ने बताया कि अंकुश शराब पीने का आदी था और वह ठेके के पास ही घूमता रहता था। लोगों ने उसकी पहचान की। पुलिस ने स्वजन को सूचना दी। उन्होंने मौके पर आकर पहचान की और पुलिस को बताया की शराब पीने और आपत्तिजनक व्यवहार के कारण उन्होंने अंकुश को कई साल पहले घर से निकाल दिया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण पता चलेगा