विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Jihad: फैसल से सोनू बनकर दिया धोखा, रचाई शादी और गर्भवती होने पर छोड़ दिया Meerut News

By Prem BhattEdited By:
Published: Tue, 09 Jun 2020 12:58 AM (IST)Updated: Tue, 09 Jun 2020 09:48 AM (IST)

युवती के साथ मोरीपाड़ा में किराये के मकान में नाम बदलकर रहता था। दिल्ली स्थित एक फैक्ट्री में आरोपित से युवती की मुलाकात हुई थी।

Love Jihad: फैसल से सोनू बनकर दिया धोखा, रचाई शादी और गर्भवती होने पर छोड़ दिया Meerut News
Love Jihad: फैसल से सोनू बनकर दिया धोखा, रचाई शादी और गर्भवती होने पर छोड़ दिया Meerut News

मेरठ, जेएनएन। मेरठ में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। युवती को गर्भवती होने पर छोड़ दिया। लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के कांच का पुल निवासी एक युवक ने नाम बदलकर बुलंदशहर की रहने वाली युवती से शादी रचा ली। दोनों की मुलाकात दिल्ली स्थित एक फैक्ट्री में हुई थी। आरोपित युवती को चार महीने से मोरीपाड़ा स्थित किराये के मकान में लेकर रह रहा था। युवती तीन महीने की गर्भवती है। हकीकत सामने आने पर आरोपित युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। युवती ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचकर युवक की शिकायत पुलिस से की। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

दिल्ली स्थित एक फैक्ट्री में काम करती थी युवती

बुलदंशहर की रहने वाली युवती ने बताया कि माता-पिता की मृत्यु होने के बाद परिवार का खर्चा चलाने के लिए वह दिल्ली स्थित एक फैक्ट्री में काम करने लगी। उसी दौरान उसकी मुलाकात लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के कांच का पुल निवासी सोनू उर्फ फैसल से हो गई। फैसल ने नाम बदलकर युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। कुछ दिन बाद दोनों ने शादी कर ली। लॉकडाउन की वजह से फैक्ट्री बंद होने पर सोनू युवती को लेकर मेरठ आ गया और किराये के मकान में रहने लगा। पहले दोनों प्रहलाद नगर में किराये के मकान में रहते थे। बाद में राज खुलने के डर से फैसल ने मकान बदल दिया और मोरीपाड़ा में रहने लगा।

ऐसे हुआ खुलासा

कुछ दिन पहले ईद के मौके पर फैसल के रिश्तेदार उसके घर पहुंच गए। उस समय फैसल घर पर नहीं था। रिश्तेदारों से युवती ने उसके धर्म के बारे में पता कर लिया। हकीकत पता चलने पर फैसल युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। युवती ने फैसल के घर पहुंचकर उसके स्वजनों से मुलाकात की, लेकिन स्वजनों ने उसकी जानकारी देने से इन्कार कर दिया।

तीन माह की गर्भवती

युवती ने बताया कि पिछले दो साल से फैसल के संपर्क में है। फैसल उससे लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था। इसी बीच उसका दो बार गर्भपात भी कराया गया था। विरोध करने पर युवती को छोडऩे की धमकी देता था, जिसकी वजह से युवती उसकी शिकायत नहीं कर पाती थी।

हिंदु इलाकों में लेता था मकान

राज खुलने के डर से फैसल हर बार शहर के ङ्क्षहदू आबादी वाले इलाकों में किराये पर मकान लेता था। युवती ने बताया कि दिल्ली में भी फैसल ने ङ्क्षहदू इलाके में किराये पर मकान लिया था। मेरठ पहुंचने पर पहले फैसल युवती को लेकर प्रहलाद नगर में रहा। उसके बाद उसने मोरीपाड़ा में किराये पर घर ले लिया।

शादी से पहले पहनता था कलावा

युवती को प्रेमजाल में फंसाने के लिए फैसल माथे पर टीका लगाता और हाथ में कलावा पहनता था। मेरठ आने पर उसने टीका लगाना और कलावा पहनना छोड़ दिया। युवती ने जब इसका कारण पूछा तो उसने कुछ दिनों तक संतोषजनक जवाब नहीं दिया। तब से ही युवती को फैसल पर शक होने लगा था।

इनका कहना है 

सोमवार को एक युवती ने भाजपा के लोगों के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर सोनू उर्फ फैसल नाम के युवक की शिकायत की है। सोनू उर्फ फैसल की तलाश की जा रही है। मामले की जांच करा उचित कार्रवाई की जाएगी।

- अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।