विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ में लव जिहाद : वीडियो में दुष्कर्म हो रहा, पुलिस वारदात को बता रही झूठा

By Jagran NewsEdited By: Taruna Tayal
Published: Fri, 28 Oct 2022 11:00 PM (IST)

मेरठ में लव जिहाद आरोपित प्रापर्टी डीलर ने हिंदू बताकर महिला को प्रेमजाल में फंसाया दोस्त से भी कराया दुष्कर्म। ...और पढ़ें

मेरठ में लव जिहाद : दुष्‍कर्म के मामले को पुलिस बता रही झूठा।
मेरठ में लव जिहाद : दुष्‍कर्म के मामले को पुलिस बता रही झूठा।

मेरठ, जागरण संवाददाता। भावनपुर में लव जिहाद के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपित प्रापर्टी डीलर को गिरफ्तार नहीं कर रही है। पुलिस का दावा है कि घटना झूठी है, जबकि पीड़िता ने अधिकारियों को प्रमाण के तौर पर दुष्कर्म का वीडियो दिखाया। वीडियो में आरोपित आरिफ और उसका दोस्त महिला से दुष्कर्म करते दिख रहे हैं।

यह है मामला

गाजियाबाद निवासी महिला की शादी भावनपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पीड़िता के मुताबिक, पचपेड़ा गांव निवासी मुस्लिम समाज के प्रापर्टी डीलर आरिफ ने अपना नाम मोनू बताया और शादी का झांसा देकर कर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। फोन पर बातचीत करने लगा। एक दिन खेत में ले गया और दोस्त के साथ मिलकर महिला से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान ही महिला को आरोपित के असली नाम का पता चला। सितंबर में महिला ने आरोपित प्रापर्टी डीलर को नामजद करते हुए एक अन्य अज्ञात के खिलाफ थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। इस पर आरोपित महिला को जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने आरोप को झूठा बताकर आज तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की है।

वीड‍ियो देख अधिकारी भी हो गए शर्मशार

शुक्रवार को महिला पुलिस कार्यालय पर दुष्कर्म का वीडियो लेकर पहुंची। इसे देख अधिकारी भी शर्मसार हो गए। एसएसपी ने एसपी देहात को मामले को देखने के आदेश दिए है, जबकि इंस्पेक्टर नीरज मलिक का कहना है कि महिला ने उन्हें वीडियो नहीं दिया है। बकौल इंस्पेक्टर, महिला आस मोहम्मद नाम के व्यक्ति के कहने पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा रही है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।