लोकसभा चुनाव 2019: चुनावी जंग को धार देकर अमित शाह दिल्ली रवाना
तीनों क्लस्टरों पर मंथन करने के साथ ही शाह ने मोदी की चुनावी सभा पर भी मंत्र दिया। सुबह भी संगठन के साथ बैठे।
By Taruna TayalEdited By: Published: Wed, 27 Mar 2019 12:20 PM (IST)Updated: Wed, 27 Mar 2019 12:20 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। पश्चिमी उप्र के तीन मंडलों की 14 लोकसभा सीटों की मंगलवार रात समीक्षा करने के बाद बुधवार सुबह 11 बजे नई दिल्ली रवाना हो गए। उन्होंने सुबह भी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडे, प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल समेत तमाम अन्य क्षेत्रीय पदाधिकारियों से चर्चा की। तीनों क्लस्टरों पर मंथन करने के साथ ही शाह ने मोदी की चुनावी सभा पर भी मंत्र दिया।
गठबंधन का गणित भाजपा से मजबूत
मंगलवार रात बाइपास स्थित एक होटल में रात दो बजे तक भाजपाइयों के साथ बैठक की। शाह ने उन सीटों के लिए खास रणनीति बनाई, जहां पर गठबंधन का गणित भाजपा से मजबूत नजर आ रहा है। शाह ने जिला प्रभारियों से जहां बूथ स्तर की जानकारी ली, वहीं लोकसभा संयोजकों ने चुनावी इनपुट लिया। इस दौरान बागपत, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर एवं मुरादाबाद के मुश्किल समीकरणों को देखते हुए शाह ने खास रणनीति बनाई।
रैली के लिए दिए कई सुझाव
बुधवार सुबह 11 बजे शाह के निकलने के साथ ही जेपी नड्डा व महेंद्रनाथ पांडे भी रवाना हो गए। इस दौरान सुबह से होटल में भाजपाइयों का जमावड़ा लगा रहा। शाह ने रैलीस्थल की वीडियो फुटेज देखा। रैलीस्थल प्रभावी और चुनावी रोमांच से भरा नजर आए, इसके लिए कई सुझाव भी दिए गए। उधर, सुनील बंसल दोपहर करीब एक बजे तक शामिल रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी एवं प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने रैलीस्थल का सुबह निरीक्षण किया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें