विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: चुनाव ने बदले विवाह के मुहूर्त, तारीखों के एलान के बाद बदलने लगी बुकिंग की डेट

Published: Thu, 21 Mar 2024 03:04 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव के साथ ही अप्रैल माह में अबकी बार खूब शहनाइयां भी बजेंगी। मेरठ जिले ...और पढ़ें

चुनाव ने बदले विवाह के मुहूर्त, तारीखों के एलान के बाद बदलने लगी बुकिंग की डेट
चुनाव ने बदले विवाह के मुहूर्त, तारीखों के एलान के बाद बदलने लगी बुकिंग की डेट

जागरण संवाददाता, मेरठ। लोकसभा चुनाव के साथ ही अप्रैल माह में अबकी बार खूब शहनाइयां भी बजेंगी। जिले में सैकड़ों शादियां भी होंगी। वहीं, मतदान की तिथियों ने अबकी बार विवाह के शुभ मुहूर्त को भी बदलवा दिया है। जहां मतदान और शादी की तारीख एक ही दिन पड़ रही हैं वहां शादियों की तिथियों में बदलाव किया जा रहा है।

जिले में प्रथम चरण के लिए 19 अप्रैल एवं दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। मेरठ-हापुड़ संसदीय सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। अप्रैल में अबकी बार 18, 20, 21, 22, 23, 25 एवं 26 अप्रैल को विवाह के शुभ मुहूर्त भी खूब हैं। जिन पर जिले में सैकड़ों शादियां होंगी।

शादियों पर चुनाव का साया

मंडप संचालकों के अनुसार करीब 700 से 800 शादियां होंगी। वहीं, 26 अप्रैल को सबसे अधिक शादियां हैं। इन शादियों के लिए काफी पहले से मंडप, धर्मशाला एवं रेस्टोरेंट आदि बुक करा दिए गए हैं। मेरठ की दो विधानसभा सरधना व हस्तिनापुर क्षेत्र में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को है।

19 को ज्यादा शादियां नहीं है, लेकिन 26 अप्रैल को मतदान के दिन बड़ा साया है। इस कारण अधिकांश लोग उस तारीख को लेकर चिंतित है। क्योंकि चुनाव के चलते तमाम पाबंदियां उनको झेलनी पड़ सकती हैं। ऐसे में अधिकांश लोग 26 अप्रैल की शादियों को आगे-पीछे की तिथियों में शिफ्ट कर रहे हैं।

शिफ्ट की जा रही हैं शादियां

मेरठ मंडप एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बाबू लाल गुप्ता का कहना है कि जिले में चार सौ से अधिक मंडप, धर्मशाला एवं रेस्टोरेंट आदि अप्रैल के शुभ मुहूर्त की तिथियों में में बुक हैं। लेकिन अधिकांश में 26 अप्रैल को होने वाली शादी की तिथि को आगे पीछे शिफ्ट कराया जा रहा है। बदली तिथि में 27 को शादी व 28 अप्रैल को रिसेप्शन की तिथि बुक कराई जा रही है।

चुनाव की घोषणा के बाद बदल रहे डेट

बी ब्लॉक शास्त्रीनगर निवासी डा. रामप्रकाश शास्त्री ने बताया कि जिन लोगों ने पूर्व में अपनी बेटी अथवा बेटे की शादी की तिथि तय कर दी थी वे चुनाव की घोषणा के बाद से अब नई तिथि के बारे में जानकारी करने के लिए आ रहे हैं। बाईपास पर स्थित एक मंडप में पहले शादी 26 को थी, लेकिन चुनाव के कारण अब वह शादी 20 अप्रैल को हो रही है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: BSP ने मेरठ लोकसभा सीट से घाेषित किया नाम, इन्हें बनाया प्रत्याशी, दूसरे चरण मे होना है यहां मतदान