LockDown 4.0: बाजार खोले जाने की मांग हुई तेज, 26 को प्रतिष्ठान पहुंचेंगे व्यापारी, खुल सकता है बाजार Meerut News
मेरठ में अब व्यापारियों ने व्यापार खोलने की मांग तेज कर दी है। इस संबंध में 26 को सांसद और विधायक को मांगपत्र सौंपेगे। साथ ही अपने प्रतिष्ठान पर भी एकत्रित होगें।
मेरठ, जेएनएन। बाजारों को खोलने की मांग जोर पकड़ रही है। संयुक्त व्यापार संगठन के पदाधिकारियों के बीच हुए विचार-विमर्श में निर्णय लिया गया कि 26 मई को व्यापारी अपने अपने प्रतिष्ठान में सांकेतिक रूप से एकत्र होंगे। महामंत्री पुनीत शर्मा ने कहा कि बाजार खुलवाने की मांग को लेकर सांसद और विधायक को मांगपत्र दिया जाएगा। बताया कि आबू लेन व्यापार संघ के राजवीर सिंह, पीएल शर्मा रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय गोयल, फव्वारा चौक व्यापार संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, गांधी मार्केट व्यापार संघ के अतुल बंसल से संपर्क किया गया। उन्होंने कहा कि बाजारों को खोले जाने की बावत प्रशासन अपनी नीति जल्द स्पष्ट करे ताकि बाजारों में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा सके। संयोजक मुकुल सिंघल ने इस मामले में जनप्रतिनिधियों से पहल करने की मांग की है।
बाजार खोले जाने को लेकर आज होगा मंथन
मेरठ: संयुक्त व्यापार संघ के दोनो गुटों के बीच एक बार फिर प्रतिद्वंदिता हावी हो रही है। बाजार खोले जाने को लेकर दोनो गुट आमने सामने हैं। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता और पदाधिकारियों ने सोमवार को कैंट स्थित होटल डिरोज में बैठक का आयोजन किया है। प्रचार मंत्री गजेंद्र शर्मा ने बताया कि साढ़े नौ बजे सुबह होने वाली बैठक में बाजारों को खोले जाने के बावत रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।