LIVE Meerut Coronavirus News Update: नहीं थम रहा कोरोना का कहर, मेरठ व बुलंदशहर में चार की मौत, कर्नल सहित 54 नए पॉजिटिव केस
Meerut Coronavirus News LIVE Updateकोरोना से मेरठ और बुलंदशहर में दो-दो मौत हो गईं। गाजियाबाद के भी दो मरीजों की मौत हुई। मेरठ में मृतक संख्या 30 हो गई है।
मेरठ, जेएनएन। बुधवार को भी कोरोना का कहर जारी रहा। कोरोना से मेरठ और बुलंदशहर में दो-दो मौत हो गईं। गाजियाबाद के भी दो मरीजों की मौत हुई। मेरठ में मृतक संख्या 30 हो गई है। सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि कोरोना पीडि़त ब्रह्मपुरी निवासी एक महिला और सैनिक अस्पताल में भर्ती रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। मृतक संख्या 30 हो गई है। दस पॉजिटिव केस मिले।
संक्रमितों की संख्या 473 हो गई है। संक्रमितों में सेना के एक कर्नल रैंक के अधिकारी हैं और फिलहाल वे सैनिक अस्पताल के कोरोना वार्ड में उपचाराधीन हैं। बुलंदशहर में क्वारंटाइन सेंटर में दो दिन पूर्व जिन दो लोगों की मौत हुई थी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां मृतक संख्या चार हो गई है। 18 और पॉजिटिव केस मिले। कुल संख्या 157 हो गई है।
मुजफ्फरनगर में तीन केस मिलने से संख्या 98 पहुंच गई है। बागपत में 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कुल संख्या 65 हो गई है। शामली में तीन पॉजिटिव मिलने से संख्या 41 हो गई है। सहारनपुर में तीन लोग संक्रमित मिले। कुल संख्या 253 तक पहुंच गई है। बिजनौर में दो पॉजिटिव मिलने से संख्या 114 हो गई है।