Move to Jagran APP

LIVE Meerut Coronavirus News Update: कोरोना की खतरनाक रफ्तार, प्रदेश के आयुष मंत्री की पत्नी व बेटे समेत 157 पॉजिटिव, दो मौत

कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को मेरठ में एक और कोरोना पीडि़त की मौत हो गई। यहां मृतक संख्या 72 हो गई है। 43 नए केस मिलने से संख्या 1166 हो गई।

By Prem BhattEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 09:16 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 09:16 AM (IST)
LIVE Meerut Coronavirus News Update: कोरोना की खतरनाक रफ्तार, प्रदेश के आयुष मंत्री की पत्नी व बेटे समेत 157 पॉजिटिव, दो मौत
LIVE Meerut Coronavirus News Update: कोरोना की खतरनाक रफ्तार, प्रदेश के आयुष मंत्री की पत्नी व बेटे समेत 157 पॉजिटिव, दो मौत

मेरठ, जेएनएन। मेरठ और आसपास के जिलों में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को मेरठ में एक और कोरोना पीडि़त की मौत हो गई। यहां मृतक संख्या 72 हो गई है। 43 नए केस मिलने से संक्रमितों की संख्या 1166 तक पहुंच गई है। बुलंदशहर में एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। यहां मरने वालों की संख्या 23 हो गई है। 49 नए केस मिलने से संक्रमितों की संख्या 731 हो गई है।

loksabha election banner

ऐसे बढ़ रही स्‍पीड

सहारनपुर में प्रदेश के आयुष मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी की पत्नी व बेटे समेत नौ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यहां कुल संख्या 437 हो गई है। एक दिन पूर्व आयुष मंत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मुजफ्फरनगर में 33 पॉजिटिव मिलने से संक्रमितों की संख्या 339 हो गई है। बागपत में 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यहां कुल संख्या 365 हो गई है। बिजनौर में सात नए केस मिलने से संख्या 337 हो गई है।

58 वर्ष के एक व्‍यक्ति की मौत

सीएमओ ने बताया कि मेरठ में 58 वर्ष के एक व्‍यक्ति की मौत हुई है, जो फैजलपुर कंकड़खेडा का निवासी है। इसके अलावा संक्रमित मोदीपूरम, मंजूरनगर, थापर नगर, मुकेश विहार टीपी नगर, रोहटा, परतापुर, शताब्‍दीनगर, शास्‍त्री नगर, तिक्‍कड़म कालोनी, कंकडखेडा, मवाना, माधवपुर, शास्‍त्री नगर, बुद्धन गेट व किठौरा आदि जगहों के निवासी बताएं जा रहे हैं। वहीं आज 12 लोगों को अस्‍पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। अब एक्टिव केस 305 रह गए हैं।

बुलंदशहर में एक मौत, 49 संक्रमित

जिले में फिर हुआ कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ 49 नए केस मिले इसमें सबसे अधिक केस बुलंदशहर सिटी के हैं। इसके साथ ही 19 पुराने मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 731 हो गई है, इनमें से 507 मरीज ठीक हो चुके हैं। 22 मौतें हुई हैं और 202 एक्टिव मरीज का इलाज किया जा रहा है।

इन शहरों में अबतक इतने कुल कोरोना मरीज

शहर                      कुल संक्रमित

मेरठ                       1166

बुलंदशहर               731

सहारनपुर                437

मुजफ्फरनगर           339

बागपत                    365

शामली                   164 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.