Move to Jagran APP

UP Chunav 2022: मेरठ और आसपास भाजपा के कई विधायकों का कटा टिकट, पढ़िए कौन कहां से लड़ेगा

BJP candidates List UP Election 2022 मेरठ की सात सीटों के भाजपा प्रत्‍याशियों की घोषणा कर दी है। दो सिटिंग विधायकों का टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया गया है। मेरठ कैंट से अमित अग्रवाल और सिवालखास से मनिंदरपाल सिंह नए चेहरे होंगे।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 01:36 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 07:53 PM (IST)
UP Chunav 2022: मेरठ और आसपास भाजपा के कई विधायकों का कटा टिकट, पढ़िए कौन कहां से लड़ेगा
मेरठ में भाजपा प्रत्‍याशियों की सूची जारी कर दी गई है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। UP Chunav 2022 उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी है। वेस्‍ट यूपी में मेरठ सहित कई जिलों में प्रत्‍याशियों की घोषणा आज शनिवार को कर दी गई। भाजपा ने मेरठ की सात सीटों के भाजपा प्रत्‍याशियों की घोषणा कर दी है। दो सिटिंग विधायकों का टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया गया है। मेरठ कैंट से अमित अग्रवाल और सिवालखास से मनिंदरपाल सिंह नए चेहरे होंगे। अभी तक सात में छह सीटें भाजपा के पास थी जबकि शहर सीट सपा के पास। शहर से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मीकांत बाजपेयी चुनाव हारे थे। इस बार शहर सीट से कमलदत्‍त शर्मा पर दांव खेला गया है।

loksabha election banner

इस प्रकार है टिकट

मेरठ शहर से कमल दत्त शर्मा, मेरठ कैंट से अमित अग्रवाल, छपरौली से शैलेंद्र सिंह रमाला, सिवालखास से मनिंदर पाल सिंह, मेरठ दक्षिण से सोमेंद्र तोमर, हस्तिनापुर से दिनेश खटीक,सरधना से संगीत सोम, सिवालखास से वर्तमान भाजपा विधायक का टिकट कटा।

बुलंदशहर के प्रत्‍याशी

बुलंदशहर : भारतीय जनता पार्टी ने जनपद की सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने चार विधायकों के टिकट काट नए लोगों को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा ने जनपद की सात विधानसभा सीटों पर शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सिकंदराबाद विधानसभा से विधायक विमला सोलंकी, दवाई से विधायक डॉ अनीता राजपूत, खुर्जा से विधायक विजेंद्र सिंह व सदर विधायक उषा सिरोही का टिकट काटा गया है। इन चारों सीटों पर नए उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं।

इनको घोषित किया प्रत्याशी

बुलंदशहर- प्रदीप चौधरी

सिकंदराबाद- लक्ष्मी राज सिंह

खुर्जा - मीनाक्षी सिंह

डिबाई - सीपी सिंह

शिकारपुर- अनिल शर्मा

स्याना - देवेंद्र सिंह लोधी

इनका कहना है

पार्टी ने जिले की सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी सभी प्रत्याशियों को मजबूती के साथ चुनाव लड़कर सभी सीटें जीतेगी।

- अनिल सिसोदिया, जिला अध्यक्ष भाजपा

सहारनपुर से गुंबर तो नकुड़ से लड़ेंगे मुकेश

सहारनपुर : विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा द्वारा जारी सूची में सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिये गए हैं। नकुड़ विधायक डा. धर्म सिंह सैनी के भाजपा छोड़कर सपा में जाने के कारण भाजपा ने इस सीट पर बलियाखेडी ब्लाक के पूर्व प्रमुख एवं मौजुदा जिला पंचायत सदस्य मुकेश चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं सहारनपुर नगर सीट पर भाजपा के पूर्व विधायक राजीव गुंबर और पूर्व सांसद राघव लखनपाल के बीच टिकट को लेकर चल रही खींचतान में बाजी राजीव गुंबर के हाथ लगी और पा्र्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है। जबकि बसपा छोड़कर आए पूर्व विधायक जगपाल सिंह को उनकी सीट सहारनपुर देहात और कांग्रेस छोडकर भाजपा में आए बेहट विधायक नरेश सैनी को बेहट से ही टिकट दिया गया है।

शामली में तेजेंद्र, सुरेश और मृगांका को भाजपा का टिकट

शामली : भाजपा ने जिले की तीनों विधानसभा सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। शामली से विधायक तेजेंद्र निर्वाल, थानाभवन से कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा और कैराना से मृगांका सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। शामली और थानाभवन से दोनों विधायकों को रिपीट किया गया है। कैराना सीट पर वर्तमान में सपा से नाहिद हसन विधायक हैं। भाजपा उम्मीदवार मृगांका सिंह पूर्व सांसद स्वर्गीय हुकुम सिंह की बेटी हैं। 2017 में भी मृगांका सिंह चुनाव लड़ी थी।

पहले चरण के उम्‍मीदवार

-------

कैराना- श्रीमती मृगांका सिंह

थानागांव- सुरेश राणा

शामली- तेजेंद्र सिंह नरवाल

बुढ़ाना- उमेश मलिक

चरथावल- सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर- कपिल देव अग्रवाल

खतौली- विक्रम सैनी

मीरापुर- प्रशांत गुर्जर

सरधना- संगीत सोम

हस्तिनापुर- दिनेश खटीक

मेरठ कैंट- अमित अग्रवाल

किठौर- सत्यवीर त्यागी

मेरठ- कमल दत्त शर्मा

मेरठ साउथ- सोमेंद्र तोमर

छपरौली- सहेंद्र सिंह रमाला

बड़ौत- कृष्णपाल मलिक

बागपत- योगेश धामा

दूसरे चरण के प्रत्याशी

बेहट- नरेश सैनी

सहारनपुर नगर- राजीव गुंबर

सहारनपुर- जगपाल सिंह

देवबंद- बृजेश सिंह रावत

रामपुर मनिहारन- देवेंद्र

गंगोह- श्री कीरत सिंह गुर्जर

नगीना- डॉ. यशवंत

नहटौर- ओमकुमार

बिजनौर- शुचि मौसम चौधरी

चांदपुर- कमलेश सैनी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.