समलैंगिक सहेली ने युवती पर बनाया शादी का दबाव, इनकार करने पर होने वाले पति को AI से बने फोटो भेजकर तुड़वाया रिश्ता
मेरठ में एक समलैंगिक सहेली ने युवती पर शादी का दबाव बनाया और इनकार करने पर उसके होने वाले ससुराल में AI से बने फोटो भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया।

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
HighLights
समलैंगिक सहेली ने दी जान से मारने की धमकी।
पीड़िता ने सहेली के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट।
जागरण संवाददाता, मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र की काॅलोनी निवासी समलैंगिक युवती ने अपनी सहेली पर घर से भागकर शादी करने का दबाव बनाया। उसने विरोध किया तो युवती ने सहेली की ससुराल में उसके एआई से बने फोटो पुरुष प्रेमी बन भेज दिए। उसकी फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाकर होने वाले पति से चेट पर बात कर शादी नहीं करने की गुहार की। इस पर उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया।
अब समलैंगिक सहेली बात नहीं मानने पर उसे तथा स्वजन को मारने की धमकी दे रही है। थाना लिसाड़ी गेट पर पीड़ित युवती ने समलैंगिक सहेली के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लिसाडी गेट क्षेत्र की एक काॅलोनी निवासी युवती ने बताया कि उसकी सहेली समलैंगिक है। वह उससे लगातार शादी करने का दबाव बना रही है। कई बार उसे घर से अपने साथ भागने काे कह रही है। युवती ने सहेली के स्वजन से शिकायत की तो उन्होंने चुप्पी साध ली। युवती की स्वजन ने शादी तय कर दी। इसका पता जैसे ही समलैंगिक सहेली को चला, उसने अपने साथ उसे से भाग जाने को कहा।
उसने इनकार किया तो कहा कि दोनों जहर खाकर जान दे देते हैं। एक दूसरे से दूर नहीं रह सकते। आरोप है कि उसने समलैंगिक सहेली की बात नहीं मानी तो उसने इंस्टाग्राम पर फर्जी आइडी बनाकर उसके होने वाले पति व ससुराल में उसके फोटो भेज दिए।
चैट कर बताया कि उसके प्रेम संबंध है। सहेली ने अपने भाई व अन्य लोगों से पति व ससुरालियों से प्रेमी बनकर बात की। इस पर उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। सहेली अब साथ में नहीं रहने पर जान मारने की धमकी दे रही है। युवती की तहरीर पर लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।