Move to Jagran APP

मोबाइल से प्रहार कर सीखे आत्मरक्षा के गुर

आरजी पीजी कालेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को आत्मरक्षा कार्यशाला में जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें छात्राओं को मानसिक फिटनेस और शारीरिक व्यायाम की जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 10:45 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 10:45 PM (IST)
मोबाइल से प्रहार कर सीखे आत्मरक्षा के गुर
मोबाइल से प्रहार कर सीखे आत्मरक्षा के गुर

मेरठ,जेएनएन। आरजी पीजी कालेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को आत्मरक्षा कार्यशाला में जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें छात्राओं को मानसिक फिटनेस और शारीरिक व्यायाम की जानकारी दी गई। अंतरराष्ट्रीय जूड़ो प्लेयर डा. भावना मित्तल ने छात्राओं को मोबाइल से प्रहार कर आत्मरक्षा करने का गुर सिखाया। साथ ही कला पंचिंग और किक मारने के गुर भी सिखाए। छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी दी गई। छात्राओं ने प्रशिक्षक के साथ अभ्यास कर जूडो कराटे की कला सीखी। प्राचार्य डा. दीप शिखा शर्मा, डा. वंदना अग्रवाल और डा. गरिमा पुंडीर उपस्थित रही।

loksabha election banner

स्वयंसेविकाओं ने चलाया सफाई अभियान : कनोहर लाल पीजी कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर का समापन रविवार को हुआ। प्रथम सत्र में स्वयंसेविकाओं ने शिविर परिसर की सफाई एवं दैनिक प्रार्थना की। दूसरे सत्र में मेवला इलाके के बच्चों और महिलाओं को मास्क वितरण किया गया। साथ ही नान फायर कुकिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया। डा. वेणु वनिता, डा. पंकज शर्मा और स्मृति यादव भी उपस्थित रही।

छात्राओं ने किया पौधारोपण : इस्माईल नेशनल महिला पीजी कालेज की छात्राओं ने रविवार को इस्माईल इंटर कालेज शास्त्रीनगर में पौधारोपण किया। बीए उर्दू विभाग की छात्राओं ने कालेज परिसर की साफ सफाई करने बाद पौधे लगाए और पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी ली।

सफाई मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बने सुभाष: अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस संगठन की सभा रविंद्र पुरी में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रभु दयाल वाल्मीकि ने की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविद परमार व संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सोहन सिंह की सहमति से सुभाष चावरियां को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस संगठन का प्रदेश अध्यक्ष मनोनित किया गया। बैठक का संचालन विनोद कुमार बेचैन ने किया। सुभाष गोस्वामी, दिनेश चौहान, राजकुमार बिरला, रघुवीर चंदेल, महेश, बबलू पारचा व कुलदीप आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.