Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश में भाजपा का विकल्प बनेगी एनसीपी : के के शर्मा Meerut News

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा के विकल्प के रूप में खुद को जनता के बीच पेश करेगी। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के के शर्मा ने कही।

By Taruna TayalEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 04:00 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 04:00 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में भाजपा का विकल्प बनेगी एनसीपी : के के शर्मा Meerut News
उत्तर प्रदेश में भाजपा का विकल्प बनेगी एनसीपी : के के शर्मा Meerut News

मेरठ, जेएनएन। मुम्बई हुई हमारी है, अब लखनऊ की बारी है। इस नारे के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा के विकल्प के रूप में खुद को जनता के बीच पेश करेगी। किसानों, बेरोजगारों और महिलाओं के मुद्दे को उठाएगी। इसकी शुरुआत जनवरी में लखनऊ में होने जा रहे राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( एनसीपी) करेगी। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के के शर्मा ने कही। रविवार को मेरठ के अपार चेम्बर सभागार में मुख्य अथिति के तौर पर उन्‍होंने जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित किया।

loksabha election banner

यह भी कहा

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के अंदर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार की सूझबूझ से भाजपा के विकल्प के रूप में एनसीपी उभरकर आई है। उससे एनसीपी को पूरे देश मे भाजपा का विकल्प देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता शरद पवार किसानों, नौजवानों की बात करते हैं। उत्तर प्रदेश में बसपा, सपा और कांग्रेस जनता के मुद्दे उठा नहीं पा रहे हैं। अब यह काम एनसीपी करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टी ने कमर कस ली है। जनवरी के प्रथम सप्ताह में लखनऊ में राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। जिसमे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान नेता शरद पवार, सुप्रिया फूले आएंगे। 75 जिलों में किसान नेता शरद पवार की रैलियां आयोजित की जाएंगी। इससे पहले सभी जिलों में पार्टी अपने संगठन को मजबूत करेगी। जिसकी शुरुआत मेरठ में कार्यकर्ता सम्मेलन से कर दी गई है।

मेरठ में हुआ जोरदार स्‍वागत

जिमखाना मैदान स्थित अपार चेम्बर में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव समेत अन्य नेताओं का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अबरार अहमद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा पर साधा निशाना

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव झा ने कहा कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के काम काज से जनता खुश नहीं है। कानून व्यवस्था चौपट है। रोजगार के लिए नौजवान भटक रहे हैं। 2022 में उत्तर प्रदेश में बिना राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कोई सरकार नही बनेगी। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए हमारी नीतियों के साथ जो दल आना चाहेंगे उनको साथ लेकर चलेंगे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.