विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बहन-बेटियों से खिलवाड़ करने वालों का BJP सरकार में फौरन होता है इलाज', मेरठ के आबूलेन मामले पर बोले डिप्टी CM मौर्य 

By Pradeep Diwedi Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 27 Nov 2026 02:57 PM (IST)

मेरठ में समरसता संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। उन्होंने नगर निगम मेरठ द्वारा संत शिरोमणि रविदास के नाम से विशाल भवन का नाम रखने व  एक विशाल प्रतिमा लगाने की घोषणा की।

मेरठ में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी जयंती समारोह के अंतर्गत आयोजित समाजिक समरसता संकल्प यात्रा के दौरान चरण पदुका सिर पर रखकर जाते उप मुख्यमन्त्री केशव प्रसाद मौर्य। कार्यकर्ताओं से भेंट करते उप मुख्यमन्त्री।

मेरठ में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी जयंती समारोह के अंतर्गत आयोजित समाजिक समरसता संकल्प यात्रा के दौरान चरण पदुका सिर पर रखकर जाते उप मुख्यमन्त्री केशव प्रसाद मौर्य। कार्यकर्ताओं से भेंट करते उप मुख्यमन्त्री।

HighLights

  1. मेरठ में उप मुख्यमंत्री ने समरसता संकल्प यात्रा के दौरान जनसभा को किया संबोधित।

  2. बोले, कमल बटन दबाओगे तो खुशहाली आएगी, साईकिल का बटन दबाओगे तो गुंडे आएंगे।

जागरण संवाददाता, मेरठ। समरसता संकल्प यात्रा की जनसभा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 30 नवंबर को संसद सत्र बुलाया गया है, जिसमें महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण और जातिगत समानता पर भाजपा कार्य कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संत रविदास के विचार को सरकार के माध्यम से साकार कर रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि यह सभा चुनावी नहीं है लेकिन एक संदेश वह देना चाहते हैं। अगर कमल का बटन दबाओगे तो खुशहाली आएगी, साइकिल का बटन दबाओगे तो गुंडे आएंगे और बदमाश आएंगे।

उन्हाेंने कहा कि एक दिन पहले सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव घाेषणा पत्र लेकर आए हैं, जिसमें कानून-व्यवस्था की बात कर रहे हैं लेकिन सपा की सरकार हो और कानून व्यवस्था दुरुस्त हो ये संभव नहीं।

'सपा सत्ता में आएगी तो कट्टा और बम का उद्योग लगाएगी'

रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आएगी तो उद्योग लगेंगे और रोजगार मिलेगा। सपा आएगी तो कट्टा और बम का उद्योग लगाएगी। उन्होंने कहा कि मथुरा में बैठक के दौरान अखिलेश से कहा कि मथुरा तुम्हारा है तो मथुरा चला जाए। आप भगवान श्रीकृष्ण के वंशज हो तो कारसेवा करने चलो। जैसे अयाेध्या में श्रीराम मंदिर बना है उसी तरह से श्रीकृष्ण मंदिर का भव्य निर्माण हो।

चरण पादुका सिर पर रखकर कार्यक्रम यात्रा निकाली

अखिलेश इसलिए तैयार नहीं हुए कि कहीं मुसलमान न नाराज हो जाएं। संबोधन के बाद उपमुख्यमंत्री समरसता संकल्प यात्रा में सवार हुए। यह यात्रा अब हापुड़ के लिए रवाना हो गई। वहीं उन्होंने मंच पर संतों का सम्मान करने के बाद संत रविदास की चरण पादुका सिर पर रखकर कार्यक्रम परिसर में यात्रा निकाली।

उन्होंने घोषणा की कि मेरठ शहर में नगर निगम मेरठ द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी के नाम से एक विशाल भवन का नाम रखा जाएगा और जल्द से जल्द एक विशाल प्रतिमा भी लगाई जाएगी।

'ये कार्रवाई भाजपा सरकार में ही थी संभव'

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आबू लेन में महिला को बंधक बनाकर रखने संबंधित घटना का भी जिक्र किया। कहा कि जिस तरह से उस व्यक्ति पर कार्रवाई की गई ऐसा सपा सरकार में संभव नहीं था। भाजपा सरकार में बहन-बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों का फौरन इलाज कर दिया जाता है।

कार्यकर्ताओं से उपमुख्यमंत्री ने की भेंट
कार्यक्रम स्थल पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भेंट की। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, महानगर उपाध्यक्ष वीनस शर्मा ने कार्यकर्ताओं का परिचय कराया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।