कमिश्नर ने दी अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी
मेरठ : जागृति विहार में आबूनाला पटरी पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए शुक्रवार शाम क
मेरठ : जागृति विहार में आबूनाला पटरी पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए शुक्रवार शाम को कमिश्नर प्रभात कुमार ने विभिन्न विभागों के अफसरों के साथ घूमकर खुद अंतिम चेतावनी दी। शनिवार से यहां अभियान चलाया जाएगा। चेतावनी के बाद कुछ लोगों ने अपने कब्जे हटा भी लिए।
जाग्रति विहार में आबूनाला पटरी और ग्रीन बेल्ट में कब्जा करने वालों को खुद कब्जा हटाने के लिए कमिश्नर ने 25 अगस्त तक का समय दिया था। शनिवार से यहां आवास विकास, नगर निगम तथा पुलिस कार्रवाई शुरू करेगी। कमिश्नर ने कब्जा करने वालों पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाने का आदेश दिया है। कार्रवाई से पहले शुक्रवार शाम को कमिश्नर खुद फिर से नाला पटरी पहुंचे। उनके साथ सीओ सिविल लाइन, नगर आयुक्त, नगर निगम के मुख्य अभियंता तथा आवास विकास के अधिकारी रहे। कमिश्नर अवैध कब्जेदारों को कब्जा हटा लेने की अंतिम चेतावनी दी। उनकी चेतावनी का असर भी हुआ तथा काफी लोगों ने कब्जा खुद ही हटा लिया। आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने बताया कि भूमि खाली कर यहां पर तारबंदी कर पौधे रोपे जाएंगे।
पुलिस चौकी का क्या होगा
नाले के किनारे पुलिस चौकी भी बनी है। कमिश्नर के आदेश के बाद क्या पुलिस चौकी भी ध्वस्त की जाएगी इसको लेकर सवाल करते नजर आए।
------
जाम व तोड़फोड़ की सूचना पर दौड़ी पुलिस
फोटो .. 38
मेरठ : गुरुवार रात नौ बजे मंदिर जा रही युवतियों से छेड़छाड़ को लेकर भूमिया पुल पर विवाद हो गया था। गुस्साए लोगों ने एक टेंपो में तोड़फोड़ कर दी थी। पुलिस ने एक टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया था। इस घटना के विरोध में संप्रदाय विशेष के लोग शुक्रवार को भूमिया पुल रोड पर जाम लगाने के लिए निकल पड़े। सूचना मिलते ही लिसाड़ी गेट, ब्रह्मपुरी, थाना कोतवाली व देहली गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर वापस भेजा। इसी बीच भूमिया पुल रोड स्थित अंजुम पैलेस में तोड़फोड़ की सूचना फैल गई। पुलिस ने वहां दौड़ लगाई तो वह अफवाह निकली।