ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोदी और योगी को बताया सबसे बड़ा ढोंगी
खुर्जा में आयोजित रैली में कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लगभग आधे घंटे तक सभा को संबोधित कर युवा तथा किसानों को साधने के प्रयास में जुटे रहेेे।
By Taruna TayalEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 05:27 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 05:27 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। खुर्जा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि एक योगी मुख्यमंत्री बन गए और मोदी प्रधानमंत्री बन गए। यह योगी और मोदी दोनों ही सबसे बड़े ढोंगी हैं। उन्होंने लगातार लोगों की आंखों में धूल झोंकी और झूठ को सच में बदलने की कोशिश करते रहते हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार से किसान परेशान हैं, बेरोजगार परेशान हैं, महिलाओं पर अत्याचार कम नहीं हो रहे हैं।
नहीं किये वायदे पूरे
किसानों को गन्ने का दाम नहीं मिल रहा है। जबकि सत्ता में आने से पहले मोदी ने कहा था कि 14 दिन के अंदर गन्ने का दाम मिलेगा, लेकिन पिछले वर्ष दस हजार करोड़ किसानों का गन्ना बकाया है। जहां एक तरफ उन्होंने उद्योगपतियों का तीन हजार करोड़ माफ कर दिया। मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर के किसान गन्ना बकाया को लेकर भटक रहे हैं। वर्तमान में किसानों की दशा नहीं सुधर सकी है। अब लोगों ने यह तय कर लिया है कि इन लोकसभा चुनावों में जनता इस सरकार को बोरी-बिस्तर बांधकर रवाना कर देंगी। जिसके बाद ही जनता चुप बैठेगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें