विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PCS Result 2024: 19वीं रैंक लाकर ज्योति धामा बनीं जिला टॉपर, तीन और लड़कियां बन गई ‘अफसर बिटिया’

Published: Tue, 31 Mar 2026 09:18 AM (IST)

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2024 के परिणामों में मेरठ की ज्योति धामा ने 19वीं रैंक हासिल कर जिले में ...और पढ़ें

ज्योति धामा, ज्योति, रितु सिंह और साक्षी यादव (बाएं से दाएं क्रमश:)

ज्योति धामा, ज्योति, रितु सिंह और साक्षी यादव (बाएं से दाएं क्रमश:)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मेरठ। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से रविवार देर रात जारी 2024 के अंतिम परिणाम में शहर के मेधावियों ने शानदार सफलता हासिल की। इस परिणाम में हस्तिनापुर के इकवारा की रहने वाली ज्योति धामा को 19वीं रैंक मिली है।

रविवार देर रात मिले परिणाम के तहत ज्योति धामा जिले की टॉपर हैं। वे सोमवार को यूपीपीएससी-2025 की परीक्षा देने के लिए लखनऊ पहुंची थीं। जैसे ही 2024 के परिणाम की जानकारी मिली तो ज्योति धामा इस वर्ष की परीक्षा में शामिल नहीं हुईं। उनके अलावा सरधना में लेखपाल पद पर कार्यरत ज्योति को 114वीं रैंक मिली है।

ज्योति धामा सोमवार को लखनऊ में थीं, जहां उन्होंने यूपीपीएससी-2025 की मेन परीक्षा दी। ज्योति धामा ने बताया कि उनकी माध्यमिक शिक्षा हस्तिनापुर के सरस्वती विद्या मंदिर से हुई। उसके बाद उन्होंने मवाना के एएसपीजी कॉलेज से बीएससी गणित से की और बाद में डाइट छोटा मवाना से डीएलएड परीक्षा उत्तीर्ण की। उनका शुरुआती रुझान शिक्षा की ओर था।

बाद में उनकी सहपाठी आंचल ने उन्हें पीसीएस की परीक्षा देने के लिए प्रोत्साहित किया। आंचल वर्तमान में बीपीएससी से चयनित होकर पटना में शिक्षक हैं। ज्योति के पिता जयवीर सिंह किसान हैं और माता गीता गृहिणी हैं। बड़ा भाई सचिन धामा परीक्षा की तैयारी कर रहा है।

इनकी छोटी बहन प्रिया धामा दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं और शिवानी धामा बीए (ऑनर्स) कर रही हैं, जबकि सबसे छोटा भाई निखिल धामा 12वीं में है। ज्योति अपनी सफलता का श्रेय परिवार और दोस्त आंचल को देती हैं।

ज्योति धामा बीपीएससी 2024 का साक्षात्कार, यूपीपीएससी आरओ, एआरओ की मुख्य परीक्षा भी दी है। उन्होंने मार्गदर्शन करने के लिए वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय, सीओ साइबर क्राइम अभिषेक पटेल का भी धन्यवाद किया।

शादी के बाद लक्ष्य पाने को प्रयासरत रहीं ज्योति

114वीं रैंक पाने वाली ज्योति कमर्शियल टैक्स आफिसर बनेंगी। ज्योति उन महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जो लक्ष्य पाने के लिए प्रयासरत रहती हैं। शादी के बाद भी ज्योति ने अपनी तैयारी जारी रखी। यूपीपीएससी-2024 की परीक्षा के दौरान वह गर्भवती थीं।

ज्योति ने बताया कि उस समय ऐसी स्थिति नहीं थी कि वे सही से चल-फिर भी सकें, बावजूद इसके वह लखनऊ में पेपर देने गई थीं। ज्योति वर्तमान में सरधना में लेखपाल हैं। ज्योति के अनुसार वे चार बार सफल नहीं हुईं।

कंकरखेड़ा की ज्योति के अनुसार, उन्होंने आरजी कॉलेज से बीएससी और सीसीएसयू कैंपस से एमएससी माइक्रोबायोलाजी और एमफिल माइक्रोबायोलाजी किया। उन्होंने अपनी तैयारी अमात्य आइएएस-पीसीएस के निदेशक राजेश भारती के मार्गदर्शन में की।

ज्योति का लक्ष्य एसडीएम बनना है। इन दोनों अभ्यर्थियों के अलावा उत्तर प्रदेश पीसीएस प्रवर अधीनस्थ परीक्षा में सिविल एकेडमी आईएएस के चेयरमैन अभिषेक शर्मा के मार्गदर्शन में तैयारी कर रितु सिंह को 196वीं रैंक और साक्षी यादव 146वीं रैंक के साथ सफल हुई हैं। साक्षी का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। साक्षी के पिता रवींद्र यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वार्ड ब्वाय हैं।

यह भी पढ़ें- PCS Interview 2024 : पीसीएस वर्ष 2024 के साक्षात्कार की तिथियां घोषित, यूपीपीएससी ने रोल नंबर-वार शेड्यूल जारी किया

यह भी पढ़ें- RO-ARO Exam 2023 : यूपीपीएससी की आरओ-एआरओ की मुख्य परीक्षा में पूछे ऋग्वेद-अथर्ववेद, जैविक सुपर मार्केट से जुड़े प्रश्न

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।