Move to Jagran APP

मेरठ में बोले जेपी नड्डा, अब कश्मीर से कन्याकुमारी तक लहरा रहा है तिरंगा

JP Nadda मेरठ में शनिवार को भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सौभाग्य है कि वह ऐतिहासिक नगरी में आए हैं। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भी इसी क्रांतिकारी भूमि से हुआ है। उन्‍होंने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

By Parveen VashishtaEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 11:50 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 11:50 PM (IST)
मेरठ में बोले जेपी नड्डा, अब कश्मीर से कन्याकुमारी तक लहरा रहा है तिरंगा
मेरठ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Har Ghar Tiranga हर घर तिरंगा अभियान को धार देने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार को मेरठ में तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करते हुए आज हम कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक ही झंडा फहरा रहे हैं। यानी तिरंगा राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनकर उभरा है। मेरठ को वीर भूमि बताते हुए भरोसा जताया कि 1857 की तरह मेरठ अब तिरंगा क्रांति का भी नायक बनेगा। 

loksabha election banner

शहीद स्मारक पर अर्पित की पुष्पांजलि 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार शाम साढ़े चार बजे काशी टोल प्लाजा पहुंचे, जहां ऊर्जा राज्य मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने समर्थकों के साथ उनका स्वागत किया। यहां से नड्डा करीब सवा पांच बजे शहीद स्मारक पहुंचे, जहां केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, विजयपाल सिंह तोमर एवं कांता कर्दम समेत कई अन्य ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनप्रतनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। फिर 

मंडल पांडे की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। लौटकर मंच पर आए, और संक्षिप्त संबोधन के जरिए संगठन को हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। 

'सौभाग्य है, मैं ऐतिहासिक नगरी में आया हूं'

जेपी नड्डा ने कहा कि सौभाग्य है कि मैं ऐतिहासिक नगरी में आया हुआ हूं। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भी क्रांतिकारी भूमि से हुआ है। एकता का पवित्र प्रतीक है तिरंगा। उन्होंने कहा कि तिरंगे में धर्म चक्र है, जिसका अर्थ है कि ये देश कानून से संचालित है। कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा- 370 हटाई गई। अब कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक तिरंगा ही फहराया जाता है। यह हमारी विचारधारा में राष्ट्रीय एकता का प्रमाण है। मेरठ को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक नगरी बताया। कहा कि हर क्रांति में नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभाता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.