मेरठ में दहेज में बुलेट नहीं देने पर जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास Meerut News
दहेज में बुलेट नहीं देने पर मेरठ में जेठ ने छोटे भाई की पत्नी से दुष्कर्म का प्रयास किया। जेठ की शिकायत करने पर पति ने महिला को घर से निकाल दिया। थाना स्तर पर कार्रवाई नहीं होने पर महिला ने पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
मेरठ, जेएनएन। मेरठ में दहेज में बुलेट नहीं देने पर जेठ ने छोटे भाई की पत्नी से दुष्कर्म का प्रयास किया। जेठ की शिकायत करने पर पति ने महिला को पीट पीटकर घर से निकाल दिया। थाना स्तर पर कार्रवाई नहीं होने पर महिला ने पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
बुलंदशहर निवासी युवती की शादी भावनपुर निवासी युवक से हुई थी। ससुरालियों को दहेज में बुलेट चाहिए थी। युवती के स्वजनों ने ससुरालियों को बुलेट ना देकर 50 हजार रुपये की नगदी दे दी। इसी बात को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
कुछ दिनों पहले परिवार के सभी लोग एक शादी में गए हुए थे। उसी दौरान विवाहिता के जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने पति को आपबीती सुनाई तो उसने महिला को ही पीटना शुरू कर दिया और घर से निकाल दिया। एसपी क्राइम ने भावनपुर थाना प्रभारी को मामले में जांच कर निष्पक्ष कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।