Move to Jagran APP

महाशिवरात्रि पर सुबह चार बजे से होगा जलाभिषेक

छावनी स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर 11 मार्च को सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 12:45 AM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 12:45 AM (IST)
महाशिवरात्रि पर सुबह चार बजे से होगा जलाभिषेक
महाशिवरात्रि पर सुबह चार बजे से होगा जलाभिषेक

मेरठ, जेएनएन। छावनी स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर 11 मार्च को सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। सुबह चार बजे से श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। कोरोना से बचाव व सुरक्षा के चलते श्रद्धालुओं को मास्क लगाकर मंदिर में प्रवेश मिलेगा। मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारबद्ध पंक्ति की व्यवस्था के लिए बेरिकेडिग की जाएगी।

loksabha election banner

यह निर्णय गुरुवार सुबह बाबा औघड़नाथ शिव मंदिर समिति के सदस्यों ने बैठक में लिए गए। मंदिर प्रांगण में आहूत बैठक की अध्यक्षता डा. महेश बंसल और संचालन महामंत्री सतीश सिघल ने किया। महामंत्री सतीश सिघल ने बताया कि महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरी रात मंदिर खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर लगभग डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। मंदिर में जलाभिषेक के लिए लोटों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। बैठक में अतुल अग्रवाल, धीरेंद्र सिघल, सुनील गोयल, सुधीर अग्रवाल, अनिल सिघल, अमित अग्रवाल, अशोक चौधरी, सुधीर गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता व रामजीवन आदि मौजूद रहे।

21 को शोभायात्रा व संत समागम 22 मार्च को

मंदिर समिति अध्यक्ष डा. महेश कुमार बंसल ने बताया कि 21 मार्च रविवार को ठाकुरजी की भव्य शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से निकाली जाएगी। इसके ठीक अगले दिन फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी के अवसर पर 22 मार्च को 12 ज्योतिर्लिगों के चित्रपटों का अनावरण व संत सम्मेलन आयोजित होगा।

सामाजिक कार्य के लिए महिलाएं सम्मानित : बाबा मनोहरनाथ मंदिर में नेचुरल साइंसेज ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को यशोदा जयंती पर मैया यशोदा सम्मान से महिलाओं को सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने जीवन में संघर्ष पर अपना अलग मुकाम हासिल किया है। संस्था की ओर से महामंडलेश्वर नीलिमानंद महाराज और संस्था सचिव अर्चना चौधरी ने संतोष शर्मा और विजया रस्तोगी को सम्मानित किया। संतोष शर्मा जहां महिला रोजगार पर कार्य कर रही हैं, वहीं विजया रस्तोगी महिलाओं को सिलाई और अन्य हुनर सीखा रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.