Move to Jagran APP

शास्त्रीनगर एल-ब्लाक को मिली गंदगी से निजात

मेरठ। शास्त्रीनगर एल ब्लाक की गलियां गुरुवार को चमक उठीं। यह दैनिक जागरण के विशेष सफाई अभिय

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jun 2018 08:00 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jun 2018 08:00 AM (IST)
शास्त्रीनगर एल-ब्लाक को मिली गंदगी से निजात

मेरठ। शास्त्रीनगर एल ब्लाक की गलियां गुरुवार को चमक उठीं। यह दैनिक जागरण के विशेष सफाई अभियान 'स्वच्छ मेरठ-स्वस्थ मेरठ' का असर था। गलियों, नाले-नालियों में सफाई के बाद चूना डाला गया। महापौर और अपर नगर आयुक्त ने जनसमस्याएं सुनकर उनके निदान का आश्वासन दिया।

loksabha election banner

आवास विकास द्वारा विकसित कालोनी शास्त्रीनगर में सीवर लाइन ध्वस्त होने की समस्या सार्वजनिक है। एल ब्लाक में सफाई की व्यवस्था लचर है। यहां की जनता कूड़े के ढेर, गंदे नाली-नाले औ अटे सीवर परेशान की। गुरुवार को दैनिक जागरण ने यहां अपना विशेष सफाई अभियान 'स्वच्छ मेरठ-स्वस्थ मेरठ' चलाया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कुंवरसैन और सफाई निरीक्षक राजवीर सिंह के निर्देशन में सफाई नायक राजेश गुप्ता और सफाई कर्मियों की टीम यहां सुबह से ही जुट गई। झाडू से गलियां साफ कर दी गई। जगह-जगह लगे कूड़े हटाए गए। नालियों और नालों में भरा कूड़ा निकाला। गलियों और चौराहों पर चूना डाला गया। इससे पूरा ब्लाक चमक उठा। इससे लोगों के चेहरों पर मुस्कान नाच उठी। इसी दौरान महापौर सुनीता वर्मा, अपर नगर आयुक्त अलीहसन कर्नी तथा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कुंवरसैन ने सफाई कार्य का निरीक्षण किया और जनता की समस्याएं सुन समाधान कराने का आश्वासन दिया।

एल ब्लाक की प्रमुख समस्याएं

- भूतनाथ चौराहे के पास खाली व्यावसायिक भूखंड में अवैध रूप से कूड़ाघर बना दिया गया। हवा के साथ कूड़ा लोगों के घरों और दुकानों में पहुंचता है।

- कालोनी में सीवर लाइनें चोक हैं। कई स्थानों पर धंस गई हैं। सीवर के मेनहोल टूटे पड़े हैं।

- नालियों पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। नाला जहां खुला है, वहां पर उसमें लोगों ने कूड़ा भर दिया है।

- भूतनाथ चौराहे के पास एक पेशाबघर बनाने की मांग, आज तक पूरी नहीं हुई है।

- ब्लाक की अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त हैं।

- आसपास अवैध डेयरियां हैं। इनका गोबर नाले-नालियों को जाम कर रहा है।

- क्षेत्र में कई अस्पताल अपने कचरे का निस्तारण न करके उसे सीधे नालों में बहा रहे हैं।

- वार्ड 63 में 53 हैंडपंप खराब हैं। ठेकेदार पर पार्षदों और अधिकारियों की बात न सुनने का आरोप भी लगाया गया।

- गंदगी से कालोनी में बीमारियां और मच्छरों की फौज पनप रही है।

- स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। कालोनी में अंधेरा है। 60 में से 53 हैंडपंप ठप : अभियान के दौरान पार्षद अनुज वशिष्ठ ने बताया कि वार्ड में कुल 60 हैंडपंप हैं। इनका ठीक होना जरूरी है। निगम ने हैंडपंप की मरम्मत का ठेका भी छोड़ दिया है लेकिन ठेकेदार फिर भी काम नहीं कर रहा है। अपर नगर आयुक्त ने मौके पर ही संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये। अभियान के दौरान महापौर सुनीता वर्मा और अपर नगर आयुक्त अलीहसन कर्नी ने भूतनाथ चौराहे पर व्यवसायिक भूखंड पर बने कूड़ाघर को भी देखा। उन्होंने इसका समाधान कराने का वादा किया। अवैध डेयरियों का चालान करने का निर्देश भी उन्होंने दिया।

कब्जा हटाने पर पार्षद को धमकी : पार्षद अनुज वशिष्ठ ने महापौर को बताया कि वार्ड में नाले-नालियों पर लोगों के कब्जा कर रखा है। घरों के बाहर रैंप बनाकर नालियों को बाधित कर दिया गया है। उक्त कब्जों को हटाने के लिए कहा जाता है तो लोग उन्हें भुगत लेने की धमकी देते हैं। जनता बोली, जीवन भर की जमा पूंजी दे दी, फिर भी हम परेशान

हमने आवास विकास की कालोनी में मकान खरीदने में जीवन भर की कमाई सौंप दी। हमने सोचा था कि अच्छा माहौल मिलेगा। यहां तो हालात मलिन बस्ती जैसे हैं।

नीरज गोयल आवास विकास और नगर निगम प्रशासन को लगातार लिखित शिकायतें भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की जाती है। दोनों में कोई भी विभाग इन्हें लेकर गंभीर नहीं है।

राकेश शर्मा नालियां और नाले कूड़े से भरे हैं। लोगों ने नालियों पर कब्जा करके उनकी सफाई का रास्ता भी नहीं छोड़ा है। जहां नाला खुला दिखाई देता है, वहीं पर लोग कूड़ा डाल देते हैं।

सुमन कालोनी में 30 साल पुरानी सीवर लाइनें हैं। ये सभी चोक हैं। कई स्थानों पर ये धंस गई हैं। अब उनमें से पानी निकासी नहीं हो पा रही है।

सुरेश चंद कालोनी की अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। इन्हें ठीक कराने की मांग की जा रही है, लेकिन सड़कों के गढ्डे बढ़ते जा रहे हैं।

शकुंतला इन्होंने कहा--

एल ब्लाक की समस्याओं के समाधान का हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। अधिकारी कर्मचारियों की लेटलतीफी से परेशानी हो रही है। समस्या निदान का वादा तो किया जाता है, लेकिन यह धरातल पर कभी नहीं होता।

अनुज वशिष्ठ, पार्षद वार्ड 63 कालोनी में कूड़ाघर, यूरीनल, सीवर और नालों की सफाई की अहम समस्या है। डेयरियां भी यहां हैं। हैंडपंप खराब हैं। सभी को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। जल्द समाधान होगा।

सुनीता वर्मा, महापौर कालोनी आवास विकास की है। लेकिन निगम को हैंडओवर है। हैंडपंप ठेकेदार को सख्त निर्देश दिये गये हैं। जलकल और सीवर विभाग की कुछ समस्याएं थीं। इनका समाधान जल्द होगा। यूरीनल स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनेगा। कूड़ाघर की समस्या का समाधान तलाशा जा रहा है।

अलीहसन कर्नी, अपर नगर आयुक्त सफाई कर्मियों की कमी के बीच उपलब्ध कर्मियों से शत प्रतिशत काम लेने का प्रयास किया जा रहा है। आज विशेष अभियान से एल ब्लाक में काफी काम हुआ है। यहां नियमित सफाई कराने का निर्देश दिया गया है। अन्य समस्याओं का भी समाधान कराया जाएगा।

डा. कुंवरसैन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.