कौन हैं IPS विनायक गोपाल भोसले? मेरठ में नए SP सिटी की हो गई एंट्री, चार्ज लेते ही की मीटिंग
आईपीएस विनायक गोपाल भोसले ने मेरठ में एसपी सिटी का पदभार ग्रहण किया। वे 2022 बैच के अधिकारी हैं और ...और पढ़ें

HighLights
आईपीएस विनायक गोपाल भोसले ने मेरठ एसपी सिटी का चार्ज संभाला।
पीड़ितों की सुनवाई, महिला अपराध रोकथाम उनकी प्राथमिकता होगी।
पहले सीतापुर में सीओ सिटी और मुजफ्फरनगर में रहे।
जागरण संवाददाता, मेरठ। आइपीएस विनायक गोपाल भोसले ने देर शाम एसपी सिटी का चार्ज ग्रहण किया। वह अंडर ट्रेनिंग के दौरान मुजफ्फरनगर में भी रह चुके हैं। उसके बाद ही सीतापुर में सीओ सिटी का चार्ज संभाल रहे थे। मंगलवार को एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव भी पहुंच जाएंगे। शनिवार को पुलिस लाइन में सभी अफसरों का विदाई समारोह आयोजित किया गया है।
2022 बैंच के आइपीएस विनायक गोपाल भोसले को एसपी सिटी की जिम्मेदारी सौंपी गईं हैं। विनायक गोपाल मूलरूप से महाराष्ट्र पूणे के रहने वाले हैं। मुजफ्फरनगर में अंडर ट्रेनिंग तैनाती पर रह चुके हैं। इससे पहले वह सीतापुर में सीओ सिटी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
शनिवार की शाम को सीतापुर से मेरठ के सर्किट हाउस में पहुंच गए। देर शाम उन्होंने एसपी सिटी का चार्ज ग्रहण कर लिया। विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पीड़ितों की सुनवाई करना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही महिला अपराध एवं साइबर ठगी की रोकथाम पर काम करेंगे।
चार्ज लेने के बाद एसपी सिटी ने स्टाफ के लोगों के साथ मीटिंग की। साथ ही सभी सर्किल के सीओ और थाना प्रभारियों के बारे में भी जानकारी ली गई। मंगलवार को एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव भी सीतापुर से मेरठ पहुंचेंगे।
उधर, शनिवार को पुलिस लाइन में आइपीएस आयुष विक्रम सिंह, आइपीएस अंतरिक्ष जैन, पीपीएस राघवेंद्र मिश्र और पीपीएस अभिषेक तिवारी के स्थानांतरण के बाद विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर एडीजी भानु भास्कर, डीआइजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी अविनाश पांडेय, एसपी एसटीएफ बृजेश सिंह भी मौजूद रहे।