Wrestler Divya Kakran: अर्जुन अवॉर्डी बनीं अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान,सोशल मीडिया पर अनुभव किए साझा
Wrestler Divya Kakran मुजफ्फरनगर जनपद के गांव पुरबालियान निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान को राष्ट्रपति भवन में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
मुजफ्फरनगर,जेएनएन। International wrestler Divya Kakran मुजफ्फरनगर जनपद के गांव पुरबालियान निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान को शनिवार को राष्ट्रपति भवन में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। अवार्ड मिलने के बाद दिव्या काकरान दिल्ली स्थित आवास पर अपने माता-पिता के पास पहुंची और उनका आशीर्वाद लिया। उनके पिता ने कहा कि दिव्या को पहलवान बनाने के लिए जो मेहनत की थी वह आज साकार हो गई है। अब वह बेटी को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतते देखने की उम्मीद रखते हैं। इसके लिए वह उसके खेल को और मजबूत बनाएंगे।
जीवन में एक खेल अवश्य चुनें
दिव्या काकरान ने खेल दिवस पर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कहा कि सभी केंद्रीय विद्यालय के सभी बच्चों को एक खेल अवश्य चुनना चाहिए। क्योंकि खेल की बदौलत शारीरिक और मानसिक रूप से फिर आ जा सकता है। इसके साथ ही खेल के माध्यम से हम अपने देश समाज गांव का नाम रोशन कर सकते हैं। दिव्या काकरान ने खेल के माध्यम से ही जीवन को बेहतर बनाने के अनुभव भी बताए हैं।
अवार्ड लेकर माता-पिता के पास पहुंची
शनिवार को अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या का करण अर्जुन अवॉर्डी बन गई है अवार्ड लेकर सीधे अपने माता-पिता के पास पहुंची। उनके पिता सूरजवीर और माता संयोगिता ने बेटी को आशीर्वाद दिया। इसके बाद ईश्वर व खेल मंत्रालय को साधुवाद दिया उनके पिता ने बताया कि कोरोना काल के चलते दिव्या पुरबालियान गांव नहीं जाएगी और ना ही कोई जुलूस कार्यक्रम होगा। साधारण रूप में वह दिव्या काकरान के साथ ही हवन यज्ञ करेंगे।
आठ साल की उम्र से शुरू हुआ था सफर
दिव्या काकरान का कुश्ती में सफर 8 साल की उम्र में शुरू हो गया था। पहली कुश्ती रामपुर में लड़ी और उसे जीत कर आगे बढ़ती चली गई। आज दिव्या के खाते में कुश्ती करियर के 72 मेडल शामिल हैंं। वर्तमान में वह दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर सीनियर टिकट कलेक्टर के पद पर तैनात हैं।