Move to Jagran APP

राष्ट्र प्रथम की भावना से भारत बनेगा विश्व में सर्वश्रेष्ठ : सूर्य प्रकाश

लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर की ओर से शुक्रवार को मोहकमपुर स्थित आइआइए (इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) भवन में आजादी का 75वां अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया गया। इसमें मेरठ के अलावा आसपास के जिलों के लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी व उद्यमी शामिल हुए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 05:10 AM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 05:10 AM (IST)
राष्ट्र प्रथम की भावना से भारत बनेगा विश्व में सर्वश्रेष्ठ : सूर्य प्रकाश
राष्ट्र प्रथम की भावना से भारत बनेगा विश्व में सर्वश्रेष्ठ : सूर्य प्रकाश

मेरठ, जेएनएन। लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर की ओर से शुक्रवार को मोहकमपुर स्थित आइआइए (इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) भवन में आजादी का 75वां अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया गया। इसमें मेरठ के अलावा आसपास के जिलों के लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी व उद्यमी शामिल हुए। उद्यम और राष्ट्र निर्माण में उद्यमियों के योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उप श्रमायुक्त मेरठ क्षेत्र राजीव कुमार सिंह व आरएसएस के क्षेत्र संघचालक सूर्य प्रकाश टोंक ने मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसएस के क्षेत्र संघचालक सूर्य प्रकाश टोंक ने कहा कि हमने बहुत अधिक कीमत देकर स्वाधीनता प्राप्त की है। अब देश को उन्नति के शिखर तक पहुंचाने का कार्य युवा पीढ़ी का है। विश्व भर में भारत की संस्कृति और सभ्यता सर्वश्रेष्ठ रही है। भारत ऐसा उन्नत राष्ट्र रहा जिसे खोजने के लिए लोग हजारों मिल तय करके यहां आते थे। उस गौरव को वापस लाने और उसे सर्वश्रेष्ठ यानी हर क्षेत्र में संपन्न राष्ट्र बनाने के लिए सबके जीवन में राष्ट्र प्रथम की भावना का होना जरूरी। वहीं, उप श्रमायुक्त राजीव कुमार ने कहा कि आज अमृत महोत्सव मनाने का मौका फिर इसलिए आ गया है कि हम भारत को सशक्त और साम‌र्थ्यवान बनाने के लिए एकजुट हो। श्रम विभाग सेवायोजक व श्रमिक के बीच कड़ी के रूप में कार्य करता है। साथ ही संगठित व असंगठित क्षेत्रों के कामगारों के हित में सरकार द्वारा चलाई जा रहे योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डा. सोमेंद्र तोमर, संगठन के संभाग महासचिव राजकुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष संदीप गुप्ता, महानगर अध्यक्ष पंकज जैन, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल अर्पित जैन आदि उद्यमी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.