मेरठ में नीले ड्रम जैसा एक और कांड! पति की मौत को हार्ट अटैक बताने वाली महिला व ब्यूटी पार्लर संचालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा
Meerut News: मेरठ में एक युवक तालिब की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने मृतक ...और पढ़ें

तालिब का फाइल फोटो।
HighLights
स्वजन ने युवक के गले पर रस्सियों के निशान देखे तो हत्या की आशंका हुई।
पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की।
जागरण संवाददाता, मेरठ। शहर में हुई युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस को प्राथमिक तौर पर यह केस सौरभ राजपूत के मर्डर जैसा प्रतीत हो रहा है। जिसमें पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को कोर्ट ने दोषी ठहराया है। दोनों ने सौरभ की हत्या कर शव को नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से जमा दिया था।
जाकिर कालोनी में एक सप्ताह पहले हुई युवक की मौत के मामले में लोहियानगर पुलिस ने मृतक की पत्नी और ब्यूटी पार्लर संचालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के स्वजन ने जब मुकदमा दर्ज नहीं होने पर एसएसपी कार्यालय में आत्मदाह की चेतावनी दी, तब पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की।
लोहियानगर की जाकिर कालोनी निवासी 26 वर्षीय तालिब अपनी पत्नी ईलमा और तीन वर्षीय बेटी के साथ रहता था। तालिब के चचेरे भाई अकरम अली ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 28 सितंबर की रात उन्हें तालिब की मृत्यु की सूचना मिली। जब वे मौके पर पहुंचे, तो ईलमा ने तालिब के शव को चादर से ढका हुआ था और बताया कि उसकी हार्ट अटैक से मृत्यु हुई।
इसके बाद, स्वजन ने बिना पुलिस को सूचित किए शव को अपने पैतृक गांव रसूलपुर धबेड़ी, जिला मुजफ्फरनगर में दफना दिया। जब स्वजन ने तालिब के गले पर रस्सियों के निशान देखे, तो उन्हें हत्या की आशंका हुई।
यह भी पढ़ें- सौरभ राजपूत हत्याकांड: मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार; अभियोजन पक्ष ने कोर्ट से की फांसी की मांग
ईलमा से पूछताछ करने पर उसने ब्यूटी पार्लर संचालक अमन पर हत्या का आरोप लगाया। अकरम ने तीन दिनों तक थाने के चक्कर लगाने के बाद अंततः एसएसपी कार्यालय में आत्मदाह की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
