Move to Jagran APP

शिक्षित वर्ग का समाज उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान: सुरेंद्र

शिक्षित वर्ग का समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए हमें प्रधानम

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 10:15 PM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 10:15 PM (IST)
शिक्षित वर्ग का समाज उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान: सुरेंद्र

मेरठ,जेएनएन। शिक्षित वर्ग का समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के लिए समाज को एकजुट करना होगा। यह बात गुरुवार को बाफर गांव में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर ने कही।

loksabha election banner

सम्मेलन में सुरेंद्र नागर ने केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गरीब जनता व किसानों के उत्थान के लिए भी कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। कहा कि जब समाज शिक्षित व संगठित होगा तो देश व प्रदेश की उन्नति को कोई रोक नहीं सकता। प्रबुद्ध सम्मेलन को जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव कुसैड़ी, विधायक जितेंद्र सतवाई आदि ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, पूर्व एमएलसी जगत सिंह, सोनू पूनिया, विनोद चौधरी, डा. जेवी चिकारा, अंकुर कलंजरी, सुमित घाट, मुनेश बाफर, योगेन्द्र कुसैड़ी, सोनू जाटव, अनुज योगी सहित शिक्षक व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्ध सम्मेलन आज: विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा सभी वर्गो के बीच संवाद के जरिए पकड़ बनाने में जुटी है। प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल शुक्रवार को दक्षिण विस क्षेत्र में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इससे पहले महानगर क्षेत्र के शहर एवं कैंट विस क्षेत्र का सम्मेलन संपन्न हो चुका है।

पार्टी के महानगर मीडिया प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि दक्षिण विस क्षेत्र का प्रबुद्ध सम्मेलन शुक्रवार शाम चार बजे रंगोली मंडप शास्त्रीनगर में होगा, जिसके मुख्य अतिथि सुनील बंसल होंगे। इससे पहले पांच सितंबर को कैंट एवं 12 को शहर विस क्षेत्र के सम्मेलन में प्रबुद्ध लोग कम पहुंच थे। इसके लिए संगठन की आलोचना भी हुई थी। बता दें कि मेरठ की सभी सात विस सीटों में से छह पर सम्मेलन हो चुका है। पांच सितंबर को कैंट विस क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह एवं 12 सितंबर को शहर विस क्षेत्र के प्रबुद्ध सम्मेलन को राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर ने संबोधित किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.