यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अलीगढ़-गाजियाबाद रोड पर जेसीबी से अवैध कालोनियों को किया ध्वस्त, बुलंदशहर के खुर्जा में KDA की कार्रवाई
खुर्जा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों पुलिस को साथ लेकर अवैध प्लाङ्क्षटग के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने बिना मानचित्र स्वीकृत ...और पढ़ें

बुलंशहर, जागरण संवाददाता। खुर्जा में मानचित्र स्वीकृत कराए बिना काटी जा रही कालोनियों को केडीए ने जेसीबी चलाते हुए ध्वस्त करा दिया। जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं एक स्थान पर निर्मित टावर को सील किया गया।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने पुलिस को साथ लेकर चलाया अभियान
मंगलवार को खुर्जा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों पुलिस को साथ लेकर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम पुराना जीटी रोड, अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर गांव बगराई, राधा नगर, कृष्णा नगर, गांव झमका आदि स्थानों पर पहुंची। जहां बिना मानचित्र स्वीकृत कराई जा रही अवैध प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त कराया।
तीस बीघा भूमि पर चली जेेेेेेेेसीबी
टीम ने करीब 30 बीघा भूमि पर की जा रही प्लाटिंग पर कार्रवाई की। वहीं ढाकर मार्ग पर टावर को सील करने की कार्रवाई की। टीम द्वारा चलाए गए अभियान से अवैध प्लाटिंग करने वालों में अफरातफरी का माहौल बन गया। प्लाटिंग करने वाले कई लोग टीम को देखकर इधर-उधर हो गए। केडीए के वरिष्ठ वित्त एवं लेखा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि आगे भी लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान एई देवेंद्र कुमार, जेई विमल गुप्ता, संजय कुमार जैन, मोहम्मद यासीन आदि रहे।
संग्रह अमीन के साथ अभद्रता के आरोप में मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर। स्याना कोतवाली पुलिस ने संग्रह अमीन के साथ अभद्रता व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी संजीव बालियान के अनुसार स्याना तहसील में संग्रह अमीन के पद पर तैनात विजय कुमार ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि पीडि़त क्षेत्र के ग्राम रानापुर में वसूली कार्य के लिए गए थे। जहां उन्होंने गांव के कैलाश पर रोड टैक्स की धनराशि का तगादा किया। उसी दौरान कैलाश के भाई प्रमोद ने पीडि़त के साथ गाली-गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए धारदार हथियार से मारने के लिए उतारू हो गया। पीडि़त ने किसी तरह अपनी जान बचाई। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
