Move to Jagran APP

यदि जीवन में स्वस्थ रहना है तो खेल खेलना जरूरी है..

खेल केवल मेडल जीतने के लिए नहीं जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए खेल जरूरी है। जिस देश के नागरिक स्वस्थ रहते हैं वह देश भी स्वस्थ होता है और जो देश स्वस्थ होता है। वह देश ही मजबूत होता है। यह बात गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कही। वह बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज शास्त्रीनगर में खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने आए थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 07:32 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 07:32 PM (IST)
यदि जीवन में स्वस्थ रहना है तो खेल खेलना जरूरी है..
यदि जीवन में स्वस्थ रहना है तो खेल खेलना जरूरी है..

मेरठ । खेल केवल मेडल जीतने के लिए नहीं जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए खेल जरूरी है। जिस देश के नागरिक स्वस्थ रहते हैं वह देश भी स्वस्थ होता है और जो देश स्वस्थ होता है। वह देश ही मजबूत होता है। यह बात गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कही। वह बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज शास्त्रीनगर में खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने आए थे। क्रीड़ा भारती की ओर से आयोजित समारोह में सात सौ खिलाड़ियों को पदक और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

सुरेश राणा ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि क्रीड़ा भारती जिस तरह से खेलों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है, उससे दबी हुई खेल प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को स्वस्थ रहने के लिए किसी न किसी खेल में प्रतिभाग करने के लिए कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद प्रकाश अग्रवाल ने की। अमन गुप्ता, खेल चेतना मेले के संयोजक कपिल त्यागी, अशोक शर्मा, डा. नीरज सिंघल, क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, कृष्ण कुमार शर्मा, डा. विकास अग्रवाल, डा. संदीप चौधरी, डा. संदीप त्यागी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

750 खिलाड़ियों को मिले पदक

14 अगस्त से 30 सितंबर तक खेल चेतना मेला में 23 खेल हुए। इसमें 6500 प्रतिभागियों ने अलग- अलग जगह पर हिस्सा लिया था। विभिन्न प्रतियोगिता में 1650 प्रतिभागियों को पदक मिला। इसमें सम्मान समारोह में 750 प्रतिभागी पहुंचे। जिन्हें पदक और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

जाट समाज ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

मोदीपुरम : पल्लवपुरम जाट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार को फेज-वन स्थित कनोडिया पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. कर्ण ¨सह वर्मा ने की और संचालन एसो. के सचिव डॉ. विनोद कुमार कुश ने किया।

मुख्य अतिथि रिटा. आइएएस शैलेंद्र चौधरी और विशिष्ठ अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिन्दर पाल ¨सह थे। मुख्यअतिथि और विशिष्ठ अतिथि ने कहा कि बच्चों को डाक्टर, इंजीनियर और न्यायिक सेवाओं में जाने की तैयारी करनी चाहिए। खुद आगे बढ़ोगे तो समाज स्वयं ही आगे बढ़ जाएगा। लोगों से कहा कि वह अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें। दो दर्जन से अधिक मेधावियों को प्रतीक चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में एशियाड में रजत पदक विजेता शार्दुल विहान के अलावा सौरव चौधरी के पिता मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. कर्ण ¨सह वर्मा ने की और संचालन एसो. के सचिव डॉ. विनोद कुमार कुश ने किया। जिला जाट अध्यक्ष कल्याण ¨सह, मेजर राजपाल ¨सह, ब्रजपाल अत्री, अमरपाल राणा, इकबाल ¨सह, विक्रम ¨सह, पवन ¨सह, एसपी तोमर, चक्रपाल आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.