Eid-ul-Fitr 2020: मेरठ में ईद पर चौधरी शमसुद्दीन ने गरीबों को राशन बांटकर कहा, गरीबों की सुध लेने वाला कोई नहीं Meerut News
Eid-ul-Fitr 2020 ईद के दिन चौधरी शमसुद्दीन ने अपने निवास पर गरीबों काेे राशन वितरण किया। कहा की अगर गरीबों की कोई पार्टी है तो उसका नाम कांग्रेस है।
मेरठ, जेएनएन। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष चौधरी शमसुद्दीन ने अपने निवास पर ईद के दिन गरीबों को राशन वितरण किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम ने इस संबंध में निर्देश दिया था। शमसुद्दीन ने कहा की अगर गरीबों की कोई पार्टी है तो उसका नाम कांग्रेस है। कांग्रेस पार्टी पूरे समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। पूरा देश करोड़ों की बीमारी से पीड़ित हैं।
सरकार द्वारा झूठे आश्वासन के सिवा गरीबों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। गरीबों की अगर किसी ने गरीबों की आवाज उठाई है उसका नाम कांग्रेस पार्टी है। भारत सरकार को किसी ने अगर जगाने का कार्य क्या है तो उसका नाम प्रियंका गांधी है। उन्हीं के द्वारा पूरे भारत से जो प्रवासी अपने घर वापसी गए हैं।
उनके कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है हम सब लोग उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। अगर देश के विकास की अगर कोई ताकत रखता है तो उस पार्टी का नाम कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस पार्टी ही देश चला सकती है।
इस मौके पर सलीम मलिक, अजहर मलिक, आदिल मलिक, अदनान,समीर उद्दीन, अतीक अंसारी, असलम अंसारी,खालिद अंसारी, डॉक्टर यूनुस बेग व जुबेर आदि उपस्थित थे।