बिजनौर में पति की शर्मनाक हरकत, डाक्टर ने पत्नी की अश्लील वीडियो व फोटो वायरल की
Husbands Shameful Act नगर निवासी एक महिला डॉक्टर ने अपने डॉक्टर पति पर धोखाधड़ी करने और अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने मंगलवार रात मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बिजनौर, जेएनएन। नगर निवासी एक महिला डॉक्टर ने अपने डॉक्टर पति पर धोखाधड़ी करने और अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने मंगलवार रात मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह है मामला
धामपुर निवासी महिला डॉ. नाज अनवर ने कुछ साल पहले डॉ अनुराग झा से निकाह किया था। बताया गया है कि कुछ समय पहले तक दोनों एक ही नर्सिंग होम चलाते थे, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों में विवाद हो गया था। जिसके कारण अब दोनों अलग अलग रह रहे हैं। पत्नी डॉक्टर नाज अनवर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया कि डॉ अनुराग झा ने पत्नी के रूप में रहते हुए उनके कुछ अश्लील फोटो व वीडियो खींचे थे। साथ ही उन्हें विश्वास में लेते हुए कुछ ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर भी करा लिए थे, जिससे बाद में धोखाधड़ी की गई।
नशे का आदी है डॉक्टर
डॉ नाज अनवर का आरोप है कि डॉ अनुराग नशे का आदी है और वह लगातार उनका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न कर रहा था। जिसके चलते इसी वर्ष मार्च महीने से वह उनसे अलग रह रही है। आरोप है कि इसके बाद डॉ अनुराग झा ने उनके फोटो व अश्लील वीडियो नगर में एक अन्य डॉक्टर और अन्य दो लोगों को वायरल कर दिए। वह अलग अलग मोबाइल नंबरों से लगातार धमकी दे रहा है। तहरीर के आधार पर मंगलवार रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, उचित कार्रवाई की जाएगी।