बुलंदशहर में देवर की छेड़छाड़ का विरोध किया तो, पति ने तलाक देकर घर से निकाला
तीन तलाक विवाहिता की कसूर इतना था कि जब उसके साथ देवर ने छेड़छाड़ की तो उसने विरोध करते हुए पति को बताया था। ऊपरकोट निवासी महिला की अलीगढ़ में हुआ था निकाह।
बुलंदशहर, जेएनएन। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऊपरकोट की रहने वाली एक विवाहिता को उसके अलीगढ़ के रहने वाले पति ने तत्काल तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। विवाहिता की कसूर इतना था कि जब उसके साथ देवर ने छेड़छाड़ की तो उसने विरोध करते हुए पति को बताया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह है मामला
ऊपरकोट निवासी विवाहिता का कहना है कि उसकी शादी अलीगढ़ के ऊपरकोट मोहल्ला निवासी युवक के साथ निकाह तीन साल पहले हुआ था। निकाह के बाद से ही उसका देवर उस पर बुरी नजर रखता था। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज भी मांगा जाता था। विवाहिता के अनुसार, करीब 12 दिन पहले उसके ससुराल के लोग एक रिश्तेदारी में गए थे। उसके पास केवल देवर ही था। देवर ने विवाहिता को अकेला देखकर उसे कमरे में खींच लिया और छेड़छाड़ करने लगा। उसने विरोध करके अपनी जान बचाई। शाम के समय पति घर पहुंचा तो उसने देवर के बारे में बताया। जिसके बाद पति और देवर ने मिलकर विवाहिता को एक कमरे में बंद करके बुरी तरह से पीटा। शहर कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि प्रकरण की जांच चल रही है।