Move to Jagran APP

हनीट्रैप और मादक पदार्थ तस्‍करी की कमान लेडी गैंग के हाथ, पुलिस को भटकाने को ले रहे सहारा

सहारनपुर में नशा तस्करी बड़े पैमाने पर होती है। पुलिस का ध्‍यान भटकाने को महिलाओं का लिया सहारा। तस्कर पुरुषों ने खुद को पीछे रख महिलाओं को किया आगे। कुतुबशेर थाना पुलिस ने हाल ही में जेल भेजी थी नौ महिलाएं।

By Taruna TayalEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 02:06 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 02:06 PM (IST)
सहारनपुर में महिलाएं कर रहींं नशा तस्करी।

सहारनपुर, सर्वेंद्र पुंडीर। सहारनपुर में नशा तस्करी बड़े पैमाने पर होती है। इसी कारण यहां हर तीसरे दिन एक युवा आत्महत्या कर लेता है। बाद में पुलिस को पता चलता है कि युवा नशे का आदी था। नशा तस्करी में यहां के पुरुष बरेली से नशा लेकर आते थे और सप्लाई करते थे। पुलिस ने अब शिकंजा कसना शुरू किया तो इन पुरुषों ने तस्करी का नया तरीका निकाल लिया है। इन नशा तस्करों ने अपने घर की महिलाओं को इस धंधे में लगा दिया था। पुलिस ने भी अब महिलाओं पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पिछले 15 दिन में 11 महिलाओं को जेल भेजा चुका हैं। अधिकतर महिलाएं नशा तस्करी में जेल गई है। हालांकि एक महिला हनीट्रैप गिरोह चलाने के मामले में गिरफ्तार हुई थी। जिससे साफ है कि हनीट्रैप और नशा तस्करी की कमान अब लेडी गैंग के हाथ में है।

loksabha election banner

इन महिलाओं को कुतुबशेर थाना पुलिस ने भेजा जेल

चांदनी पत्नी नौशाद, सोनिया पत्नी नदीम, आजरा पत्नी सलीम, इशरत पत्नी नसीम, अफसाना पत्नी नदीम, उज्मा उर्फ भूरी पत्नी अब्दुल शाकिर, इमराना पत्नी मोहम्मद फिरोज, लाली पत्नी शमशाद, बबली उर्फ बुसरा पत्नी जहांगीर को कुतुबशेर थाना पुलिस ने करीब 15 दिन पहले जेल भेजा था। इन महिलाओं के पास से पुलिस को स्मैक, चरस, अफीम जैसे नशीले पदार्थ मिले थे। बाद में पुलिस की जांच में सामने आया कि चांदनी का पति नौशाद, इशरत का पति नसीम, भूरी का पति शाकिर आदि लोग पहले नशा तस्करी करते थे, लेकिन पुलिस के डर से उन्होंने अपने परिवार की महिलाओं से यह धंधा शुरू कर दिया था। सोनिया नाम की महिला को शनिवार को देहात कोतवाली पुलिस ने जेल भेजा था।

हनीट्रैप गिरोह की कमान मुस्कान के हाथ

मूल रूप से बनारस की रहने वाली मुस्कान ने करीब पांच साल पहले सहारनपुर में कदम रखा था। यहां पर उसने दो युवतियां और दो युवकों को तैयार किया। मुस्कान इंटरनेट मीडिया के जरिए बड़े घराने के युवकों को तलाशती थी। बाद में उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनकी अश्लील वीडियाे बनाती थी। इसके बाद ब्लैकमेल करके लाखों रुपये मांगती थी। पुलिस के अनुसार, मुस्कान ने 49 बड़े घरानों के युवकों से लाखों रुपये ब्लैकमेल करके लिए हैं।

अब तक की घटनाएं

19 - महिलाएं विभिन्न अपराधों में तीन माह में जा चुकी जेल।

143 - महिलाएं जिले की जिला कारागार में वर्तमान में हैं बंद।

800 - महिला पुलिसकर्मी वर्तमान में जिले में है तैनात।

43 - महिलाएं दहेज हत्या, दहेज अधिनियम, चोरी के आरोप में चल रही फरार।

इन्‍होंने कहा...

यह सही बात है कि पिछले कुछ दिनों में महिलाए अपराध में अधिक सामने आई है। कुछ पुरुष नशा तस्कर महिलाओं से यह अपराध करा रहे हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है।

- आकाश तोमर, एसएसपी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.