Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, हमने प्रदेश में विश्वास कायम करने में सफलता हासिल की

सुभारती विश्वविद्यालय के शहीद मातादीन वाल्मीकि परिसर में राजनाथ सिंह ने दीप जलाकर इस बैठक का शुभारंभ किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 11 Aug 2018 04:36 PM (IST)Updated: Sat, 11 Aug 2018 05:35 PM (IST)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, हमने प्रदेश में विश्वास कायम करने में सफलता हासिल की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, हमने प्रदेश में विश्वास कायम करने में सफलता हासिल की

मेरठ (जेएनएन)। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने प्रदेश में विश्वास कायम करने में सफलता हासिल की है। इससे पहले सुभारती विश्वविद्यालय के शहीद मातादीन वाल्मीकि परिसर में राजनाथ सिंह ने दीप जलाकर इस बैठक का शुभारंभ किया।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने आंबेडकर जयंती पर निर्णय लिया था कि सबको समान रूप से बिजली दी जाएगी और हम ऐसा कर रहे हैं। पूर्व सरकार में बिजली पांच छह जिलों में सिमट कर रह गई थी। भाजपा सबका विकास करेगी, किसी का तुष्टिकरण नहीं करेगी। कांवड मेला आपसी विश्वास के साथ सकुशल संपन्न हुआ। प्रतिबंध से उत्‍तेजना बढती है। 2019 के राजनीतिक कुम्भ में जुटेंगे। प्रयाग का कुम्भ उससे पहले होगा। दोनों का सौभाग्य हमें मिलेगा। 37 करोड़ गरीब लोगों के खाते खुले। पिछली सरकार में 68 हजार आवास स्वीकृति हुए। हमने डेढ़ साल में ही 8.85 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाए। 66 हजार मजरों तक विद्युतीकरण कार्य किया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों के बारे में ईमानदारी से सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विचार किया। मोदी सरकार की नीति को प्रदेश की सरकार लागू नहीं होने देती थी। 34 हजार करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान किया। चीनी मिलें बेची नहीं बंद को चलवाने का काम किया। कहा कि भाजपा दलित विरोधी नही ,एएमयू में दलितों का आरक्षण का लाभ क्यो नही मिला । प्रदेश में सरकार आने के बाद पीएम आवास,उज्जवला ओर विधुत कनेक्शन में रिकॉर्ड काम हुआ।

बाणसागर परियोजना हाल ही में समर्पित हुई है। बुनियादी ढांचा गत विकास की नींव अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी। पिछड़े पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण शुरू कराया। आगरा से अलीगढ़ लखनऊ तक डिफेंस कोरीडोर बनेगा। मेरठ में रैपिड के साथ मेट्रो की भी सुविधा जोड़ने जा रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज मेरठ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आगाज किया। लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय भी इस दौरान मौजूद थे। उनके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी मौजूद थे।

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शहीद मातादीन वाल्मीकि परिसर में शुभारंभ के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व सांसद विनय कटियार के साथ अन्य नेताओं ने भी वंदे मातरम को अपना स्वर दिया। कार्यसमिति की दो दिन की बैठक का समापन कल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह करेंगे।

दरअसल, भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र खोजने के लिए मेरठ की धरती पर महामंथन करेगी। कई मायनों में बेहद खास मानी जा रही इस बैठक को असरदार बनाने के लिए पश्चिमी क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी रात-दिन एक किए हुए हैं। इस कार्यसमिति में पूरी तरह 2019 विजय को लेकर ही फोकस रहेगा।

उद्घाटन सत्र से पहले पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश कार्यसमिति का एजेंडा, राजनीतिक प्रस्ताव और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.