'कांवड़ यात्रा में ज्यादा से ज्यादा कैंप लगाएं ¨हदू'
विश्व ¨हदू परिषद मेरठ प्रांत की बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में हुई बैठक
मेरठ : विश्व ¨हदू परिषद मेरठ प्रांत की दो दिनी बैठक बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती विद्या मंदिर डी ब्लॉक शास्त्रीनगर में हुई। पहले दिन पश्चिमी उप्र के 16 प्रशासनिक जिलों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में कांवड़ और अमरनाथ यात्रा पर चर्चा की गई। केंद्रीय बैठक में लिए गए निर्णयों से भी सभी को अवगत कराया।
शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित बैठक का शुभारंभ भारत माता व भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। विहिप की दृष्टि से यह क्षेत्र 22 जिलों में बांटा गया है, जिसमें महानगर, जिला, विभाग और प्रांत स्तर के 300 कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने भाग लिया। केंद्रीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपतराय ने कहा कि ¨हदुओं पर अब भी संकट बना हुआ है, जिसे सिर्फ संगठन की ताकत से दूर किया जा सकता है। संगठन को व्यापक व गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की गई। कहा कि ¨हदू अपने समाज के मेलों, धार्मिक आयोजनों, कांवड़ यात्रा व अन्य कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें। कांवड़ में ज्यादा से ज्यादा शिविर लगाएं। पाकिस्तान, बांग्लादेश व म्यामांर के ¨हदुओं की सुरक्षा पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि रो¨हग्या स्थानीय सहयोग के आधार पर पांव पसारते जा रहे हैं। यह बेहद गंभीर बात है। उनके बसने की सूचना मिले तो तुरंत सरकार को बताएं। उन्होंने स्थानीय सांसद व विधायक पर इसके लिए दबाव बनाने की अपील की। संचालन राजकुमार डूंगर ने किया। इस दौरान बैठक में मनोज वर्मा, सुदर्शन चक्र, बलराज डूंगर, शैलेंद्र चौहान, राजकुमार, प्रवीण भाटी, प्रेमपाल सिंह व राजीव गर्ग आदि शामिल रहे।