Heath Tips: फिटनेस के लिए सकारात्मक सोच होना जरूरी, मेरठ के डा. नीरज से जानिए अच्छी सेहत के चार टिप्स
डा. नीरज तोमर बताते हैं सुबह के अभ्यास से काफी फायदा मिलता है। कहते हैं कि सूर्योदय से पहले उठना चाहिए पौष्टिक आहार लेने के साथ ही सकारात्मक सोच रखना जरूरी भी है। सकारात्म सोच का फिटनेस पर काफी असर डालती है।
मेरठ, जेएनएन। अगर हम स्वस्थ रहना चाहते हैं तो इसके लिए किसी चमत्कार के भरोसे रहने से बात नहीं बनने वाली है। अपनी दिनचर्या में कुछ चीजों को शामिल करने से खुद को फिट रख सकते हैं। सुबह जल्दी उठने, रात में जल्दी सोने, खान-पान को बेहतर रखने के साथ योग, प्राणायाम, ध्यान और अभ्यास करने से सेहत को ठीक रखा जा सकता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना मेरठ में तैनात डा. नीरज तोमर ने अपनी दिनचर्या को साझा करते हुए सेहत के लिए टिप्स भी बताए हैं।
इस वजह से करें योग अभ्यास
डा. तोमर सुबह साढ़े पांच बजे बिस्तर छोड़ देते हैं, चाहे कोई भी मौसम हो। उन्होंने अपनी दिनचर्या को पूरी तरह से नियंत्रित किया है। सुबह उठने के बाद वह स्वस्थ रहने के लिए चार चीजें करते हैं। इसमें सबसे पहले वह कुछ किलोमीटर पैदल चलते हैं। फिर आधे घंटे जागिंग करते हैं। इसके अलावा वह कराटे का भी अभ्यास करते हैं। शरीर को बाहर से मजबूत करने के लिए वह इन तीन चीजों को नियमित करते हैं। वहीं शरीर को आंतरिक तौर पर मजबूत करने के लिए आधे घंटे योग का अभ्यास भी करते हैं।
सकारात्मक सोच रखना जरूरी
डा. नीरज तोमर बताते हैं सुबह के अभ्यास से काफी फायदा मिलता है। दिन भर शरीर में ताजगी बनी रहती है। तन और मन दोनों प्रसन्न रहता है। नियमित दिनचर्या से दिन के सभी कार्य भी व्यवस्थित हो जाते हैं। वह बताते हैं कि इस अभ्यास के बदौलत ही वह शुगर, ब्लडप्रेशर आदि समस्या से पूरी तरह से बच पाएं हैं। वह कहते हैं सूर्योदय से पहले उठना चाहिए, पौष्टिक आहार लेने के साथ ही सकारात्मक सोच रखना जरूरी भी है। सकारात्म सोच का फिटनेस पर काफी असर डालती है। अगर निगेटिव सोच रहेगी तो शरीर पर इसका बूरा असर पडेगा। वह बतातें है कि सकारात्मक सोच से आपके शरीर का विकास होता है।