Healthy Food: सेहतमंद रहने के लिए करें खाने में इन चीजों का इस्तेमाल, स्वाद भी होगा लाजवाब
पकवान बनाने से पहले सही तेल व चीजों का इस्तेमाल हो। आइए जानते है सेहत के साथ- साथ स्वाद का ध्यान रखते हुए किन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। खानपान विशेषज्ञ डा. चिकिंता मलिक बता रही हैं कि खानपान में कौन से तेल और घी का प्रयोग करना सही है।
मेरठ, जेएनएन। कोरोना काल के दौरान लोगों ने खाने में बहुत सी चीजों को शामिल किया है। जिससे उनकी सेहत और फिटनेस बनी रहे। लेकिन इससे सेहत तो उनको मिलती है पर स्वाद के साथ समझौता करना पड़ता है। वहीं बच्चे ज्यादातर तली भूनी चीजें ही पसंद आती है, और न चाहते हुए भी माताओं को उनकी फरमाइश पर तली हुई चीजें बनानी पड़ती है। बच्चे हरी सब्जी, दाल रोटी से कटराते हैं, और इन चीजों को झटपट खा लेते हैं। ऐसे में अधिक तेल का प्रयोग उनके सेहत से खिलवाड़ करने जैसा है। इसलिए जरूरी है कि पकवान बनाने से पहले सही तेल व चीजों का इस्तेमाल हो। आइए जानते है सेहत के साथ- साथ स्वाद का ध्यान रखते हुए किन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। खानपान विशेषज्ञ डा. चिकिंता मलिक बता रही हैं कि खानपान में कौन से तेल और घी का प्रयोग करना सही है।
पसंदीदा पकवानों के लिए आर्गेनिक घी
बच्चों के पसंदीदा पकवान को तलने के लिए आर्गेनिक घी का उपयोग करें। इसमें विटामिन ए, डी, ई और के की भरपूर मात्रा मिलती है। साथ ही सेहत इससे बनने वाले पकवान में स्वाद भी जाएकेदार होता है। आर्गेनिक घी गुड फैट को अवशोषित करने में मदद करता है। साथ ही फ्राई करने के बावजूद बैड फैट में परिवर्तित नहीं होता है। लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि एक बार प्रयोग करने के बाद इस घी को बार बार प्रयोग में न लाया जाए। नहीं तो परेशानियां पैदा हो सकती हैं।
मूंगफली का तेल और घर का मक्खन
मूंगफली का तेल भी पकवान बनाने में प्रयोग भी काफी फायदेमंद साबित होता है, खासकर जब हम अपनी सेहत पर ध्यान दे रहे हों। यह रिफाइंड की तरह बैड फैट में परिवर्तित भी नहीं होता है। इसके अलावा आर्गेनिक मक्खन जिसे घर का मक्खन भी कहते हैं। यह बढ़ते बच्चों के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है। यह बच्चों की मेमोरी को भी बढ़ाता है।