Move to Jagran APP

महंत अर्जुन सिंह की 16वीं पर हवन यज्ञ और भंडारा

मेरठ जेएनएन। परीक्षितगढ़ के प्राचीन महादेव मंदिर में सोलह दिन पूर्व दिवंगत हुए महंत अर्जुन सिंह

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 07:01 AM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 07:01 AM (IST)
महंत अर्जुन सिंह की 16वीं पर हवन यज्ञ और भंडारा

मेरठ, जेएनएन। परीक्षितगढ़ के प्राचीन महादेव मंदिर में सोलह दिन पूर्व दिवंगत हुए महंत अर्जुन सिंह की 16वीं के अवसर पर हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के अलावा दूरदराज से भी साधु शामिल हुए।

loksabha election banner

गत 18 फरवरी को नगर के प्राचीन महादेव मंदिर में करीब तीस वर्षों से रह रहे महंत अर्जुन सिंह 85 वर्ष का निधन हो गया था। उन्हें मंदिर परिसर में ही समाधि दे दी गई थी। शुक्रवार को उनकी 16वीं के अवसर पर हवन पूजन कर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर दिल्ली, शुक्रताल, भद्रकाली, हस्तिनापुर आदि जगहों से साधु आए। भंडारे के बाद मंदिर समिति ने साधुओं को दक्षिणा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रमन गिरी महाराज दिल्ली, मदन गिरी शुक्रताल, हमन महाराज हस्तिनापुर, हनुमंत गिरी, सुदेश गुर्जर, राजेंद्र गुर्जर, रामसिंह, राजबीर त्यागी, ्शौदान सिंह, जोधा सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

सबको साथ ले सामाजिक समरसता का देंगे संदेश

मेरठ : समाज में आपसी भाईचारे व सौहार्द पर जोर देने के लिए विहिप रविवार को संत रविदास जयंती के रूप में सामाजिक समरसता का कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसमें विहिप के पदाधिकारियों के अलावा विशेष रूप से संतों की मौजूदगी रहे। बैठक में तय हुए कार्यक्रम को लेकर विहिप के महानगर मंत्री निमेश वशिष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी प्रखंड़ों के कार्यकर्ता रहेंगे। विहिप के प्रात संगठन मंत्री नागेंद्र कुमार विशिष्ट वक्ता रहेंगे। मंच पर विभिन्न वर्णो के लोगों की मौजूदगी के साथ सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। इसे बढ़ावा देने के लिए कार्यकर्ताओं से भी अपील की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.