विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा: कल से मेरठ-गढ़ रोड पर नहीं आ पाएंगे भारी वाहन, ट्रैफिक पुलिस का रूट डायवर्जन प्लान जारी

Published: Mon, 24 Mar 2025 11:45 AM (IST)

मेरठ में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा होने जा रही है। मंगलवार से मेरठ-गढ़ रोड ...और पढ़ें

मेरठ में रूट डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। जागरण
मेरठ में रूट डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। जागरण

HighLights

  1. कथा के दौरान सुबह नौ बजे से समाप्ति तक प्रभावी रहेगा रूट डायवर्जन
  2. किठौर से काली नदी की ओर नहीं आ पाएंगे भारी वाहन

जागरण संवाददाता, मेरठ। मंगलवार (कल) से जागृति विहार एक्सटेंशन में शुरू होने वाली बागेश्वर धाम के मुख्य आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री की ‘हनुमंत कथा’ के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। कथा के दौरान सुबह नौ बजे से कथा समाप्ति तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान कथा स्थल के आसपास पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। कथा सुनने आने वाले पांच रास्तों से कथास्थल तक पहुंच सकेंगे।

एसपी यातायात राघवेन्द्र मिश्र ने बताया कि दिल्ली-गाजियाबाद से आने वाले श्रद्धालु दिल्ली रोड से शाप्रिक्स माल चौराहा, बिजली बंबा पुलिस चौकी के सामने से लोहियानगर होते हुए सेंट फ्रांसिस स्कूल तक आएंगे। यहां से बाएं मुड़कर गुर्जर चौक (ग्राम काजीपुर) व फिर दाहिने मुड़कर पार्किंग नंबर 3, 4, व 5 तक पहुंच सकेंगे।

कथा के दौरान सुबह नौ बजे से समाप्ति तक प्रभावी रहेगा रूट डायवर्जन

एसपी ट्रैफिक ने बताया, कि कथा स्थल के हर रास्ते पर दिशा सूचक लगाए जाएंगे। इसके अलावा हापुड़, बुलंदशहर से आने वाले श्रद्धालु हापुड़ बाइपास रायल पैलेस के सामने कट से दाहिने मुड़कर उधम सिंह चौक, रायल पैलेस, लोहियानगर सब्जी मंडी कट से दाहिने मुड़कर गुर्जर चौक, शिव मंदिर पुलिया होकर आ सकेंगे। इसके अलावा 44 वीं वाहिनी पीएसी से दाहिने मुड़कर जुबैदा मस्जिद के बराबर से होकर गुर्जर चौक, शिव मंदिर पुलिया होते हुए पार्किंग नंबर 3, 4 और 5 पर पहुंच सकेंगे।

विभिन्न मार्ग पर ऐसे होगा यातायात संचालन

  • मुरादाबाद-गढ़मुक्तेश्वर से किठौर आने वाले वाहन काली नदी पार कर रिंग रोड कट से बाए मुड़कर पार्किंग नंबर छह तक जा सकेंगे। रिंग रोड कट से सीधे सराय कट, एक्सटेंशन पुलिया होकर पार्किंग नंबर छह तक जा सकेंगे।
  • सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत व हरिद्वार से आने वाले श्रद्धालु तेजगढ़ी चौराहा से सीधे आनंद हास्पिटल के सामने होते हुए हीना रोड कट से कीर्ति पैलेस पुलिया तथा फिर बाएं मुड़कर काजीपुर गोलचक्कर से पार्किंग नंबर-2 तक जा सकेंगे।

किठौर से काली नदी की ओर नहीं आ पाएंगे भारी वाहन

  • किठौर की ओर से कोई भी भारी वाहन काली नदी पुल की ओर नहीं आ सकेगा।
  • हापुड़ से मोदीनगर, गाजियाबाद जाने के लिए भारी वाहन खरखौदा तिराहा से मोहिउद्दीनपुर खरखौदा मार्ग होकर गंतव्य की ओर बढ़ेंगे।
  • शाप्रिक्स माल की तरफ से कोई भारी वाहन बिजली बंबा की तरफ नहीं जाएगा। ऐसे वाहन परतापुर इंटरचेंज से सीधे मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा होकर गंतव्य पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ेंः Dhirendra Krishna Shastri: 'औरंगजेब कभी महान नहीं हो सकता', बागेश्वर पीठाधीश्वर बोले- ब्रज से निकालेंगे पदयात्रा

ये भी पढ़ेंः हाथ में रोलेक्स की घड़ी और महंगे मोबाइल... पुलिस ने पकड़े तो खुला नकली करेंसी का खेल, बांग्लादेश कनेक्शन सामने आया

एसपी यातायात राघवेन्द्र मिश्र ने बताया कि कथा सुनने आने वाले पांच रास्तों से कथास्थल तक पहुंच सकेंगे।