Dhirendra Krishna Shastri: 'औरंगजेब कभी महान नहीं हो सकता', बागेश्वर पीठाधीश्वर बोले- ब्रज से निकालेंगे पदयात्रा
Dhirendra Krishna Shastri बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए ब्रज से पदयात्रा निकालने की घोषणा की है। इस यात्रा का उद्देश्य ब्रजमंडल में मांस और मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाना भी है। आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि इस पदयात्रा के माध्यम से लोगों में वैचारिक क्रांति उत्पन्न करना चाहते हैं।

संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा हमारा उद्देश्य भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना है। इसके लिए साल के अंत में ब्रज से पदयात्रा निकाली जाएगी, जो दिल्ली तक पहुंचेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के साथ ब्रजमंडल में मांस, मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाए।
धीरेंद्र शास्त्री का कहना है, कि इस पदयात्रा के माध्यम से लोगों में हम वैचारिक क्रांति उत्पन्न करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कुरुक्षेत्र में कथा के दौरान ब्राह्मणों पर चलाई गई गोलीकांड की निंदा करते हुए कहा इस घटना में दोषियों को सजा के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री से बात करेंगे।
देश को जोड़ने वाला होता है महान
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले, कि औरंगजेब कभी महान नहीं हो सकता। देश को जोड़ने वाला महान होता है, तोड़ने वाला नहीं। दो दिवसीय वृंदावन प्रवास पर आए बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री रविवार को तटिया स्थान पहुंचे। यहां आश्रम के महंत से आध्यात्मिक चर्चा करने के बाद आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा हम भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने को काम कर रहे हैं।
हिंदू राष्ट्र का संकल्प
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, कि भारत में हिंदु और सनातन विरोधी मानसिकता वाले जितने भी लोग हैं, वे स्वाभाविक रूप से लाइन में लग जाएं। इसलिए हम लगातार हिंदू राष्ट्र का संकल्प लेकर अनवरत रूप से चल रहे हैं। इसके लिए जल्द ही एक पदयात्रा करके भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए और ब्रज परिक्षेत्र को मांस, मदिरा मुक्त करने के लिए हम एक वैचारिक क्रांति ब्रज से पदयात्रा के द्वारा लाना चाहते हैं। पदयात्रा इस साल के अंत तक शुरू होगी। तय समय जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा।
कुरुक्षेत्र पर कही ये बात
कुरुक्षेत्र में कथा आयोजन में ब्राह्मणों पर आयोजकों द्वारा गोली चलाने के सवाल पर आचार्य धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री ने कहा बहुत ही निंदापूर्ण कृत्य है। हरियाणा की सरकार व मुख्यमंत्री को हम कहेंगे कि गंभीरता पूर्वक घटना का संज्ञान लें और कड़ी कार्रवाई करें। औरंगजेब के सवाल पर धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री ने कहा औरंगजेब कभी महान नहीं हो सकता। वो देश को तोड़ने वाला है। देश को जोड़ने वाला ही हमेशा महान होता है।
ये भी पढ़ेंः हाथ में रोलेक्स की घड़ी और महंगे मोबाइल... पुलिस ने पकड़े तो खुला नकली करेंसी का खेल, बांग्लादेश कनेक्शन सामने आया
ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: मार्च में भीषण गर्मी के लिए रहे तैयार! मौसम विभाग का तेजी से तापमान बढ़ने की अलर्ट
संत विनोद बाबा से मिले धीरेंद्र शास्त्री
बरसाना। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार देर रात बरसाना पहुंचे। उन्होंने प्रियाकुंज आश्रम पर ब्रज के विरक्त संत विनोद बाबा से मुलाकात की। दोनों के मध्य अध्यात्म को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि संत विनोद बाबा के यहां आकर उन्हें ऐसा लगता है कि ब्रज से मेरा कोई पुराना नाता रहा हो।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।