Move to Jagran APP

CCSU : ज्ञानोत्सव आज से, शिक्षा में बदलाव पर होगा गहन मंथन Meerut News

विश्वविद्यालय और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की ओर से आयोजित ज्ञानोत्सव में दो दिन तक देश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर मंथन होगा।

By Prem BhattEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 12:01 PM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 12:01 PM (IST)
CCSU : ज्ञानोत्सव आज से, शिक्षा में बदलाव पर होगा गहन मंथन Meerut News
CCSU : ज्ञानोत्सव आज से, शिक्षा में बदलाव पर होगा गहन मंथन Meerut News

मेरठ, जेएनएन। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आज (पांच नवंबर) से ज्ञानोत्सव शुरू हो रहा है। छह नवंबर को इस समारोह के समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ आएंगे। विश्वविद्यालय और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की ओर से आयोजित ज्ञानोत्सव में दो दिन तक देश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर मंथन होगा। सोमवार को विवि के कुलपति प्रो. एनके तनेजा प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।

loksabha election banner

मूलभूत विषयों पर हो रहा काम

प्रो. तनेजा ने बताया कि भारत में प्रचलित शिक्षा व्यवस्था को भारतीय संस्कृति के अनुसार स्थापित करने के लिए शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास पिछले 16 वर्ष से प्रयासरत है। न्यास के प्रांत संयोजक समीर कौशिक ने बताया कि न्यास की ओर से शिक्षा के मूलभूत विषयों पर काम किया जा रहा है। शिक्षा में नवाचार को लेकर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में होने वाले बदलाव को देखने का मौका मिलेगा। वार्ता के दौरान कैलाश चंद्र शर्मा, प्रो. जयमाला, प्रो. शिवराज चौहान, प्रो. जगवीर भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में होगा कार्यक्रम

पांच नवंबर को सुबह 10 बजे से नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में कार्यक्रम शुरू होगा। मुख्य वक्ता शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी होंगे। मुख्य अतिथि ज्ञानोत्सव के संरक्षक सूर्य प्रकाश टोंक हैं। अध्यक्षता कुलपति प्रो. एनके तनेजा करेंगे। छह नवंबर को दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

परिसर में पहली बार आएंगे योगी आदित्यनाथ

सीसीएसयू परिसर में पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। हालांकि वर्ष 1994 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह परिसर में आ चुके हैं। जिन्होंने मेरठ विवि का नाम चौ. चरण सिंह विवि किया। ज्ञानोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को देखते हुए विवि में तैयारी तेज हो गई है। सीसीएसयू को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के सामने रखा जा सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.