Move to Jagran APP

Gupta Brothers Arrested: ब्रिटेन भी बैन लगा चुका है सहारनपुर के गुप्ता बंधुओं पर, कभी बेचते थे मसाले

Gupta Brothers Arrested मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले तीनों गुप्‍ता बंधुओं ने दक्षिण अफ्रीका में बेहिसाब संपत्ति कमाई और दुनिया के बड़े ताकतवर लोगों में शामिल हो गए थे। एक समय ब्रिटेन ने भी इनपर बैन लगाया था। कभी ये सभी मसाले बेचा करते थे।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Tue, 07 Jun 2022 12:21 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jun 2022 12:21 PM (IST)
Gupta Brothers Arrested: ब्रिटेन भी बैन लगा चुका है सहारनपुर के गुप्ता बंधुओं पर, कभी बेचते थे मसाले
दक्षिण अफ्रीका में अरबों का घोटाला करने वाले गुप्ता बंधु सहारनपुर के रहने वाले हैं।

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। सहारनपुर के गुप्ता बंधुओं पर ब्रिटेन में भी बैन लगाया गया था। साउथ अफ्रीका के बाद ब्रिटेन की सरकार ने एक साल पूर्व गुप्ता बंधुओं पर पाबंदी लगा दी थी है। गुप्ता बंधुओं समेत कुल 22 लोगों पर यह पाबंदी लगाई गई थी। ब्रिटेन में प्रवेश तथा बैंकों में जमा रकम निकालने पर प्रतिबंध लगा था। पाबंदी के पीछे इन सभी पर दुनिया के सबसे गंभीर भष्टाचार प्रकरण में संलिप्तता का आरोप लगाया गया था। ताजा मामला यह है कि दो भाइयों अजय गुप्ता और अतुल गुप्ता को अबू धाबी में गिरफ्तार किया गया है।

loksabha election banner

पिता की राशन की दुकान

इन सभी के ब्रिटेन में प्रवेश तथा बैंकों में जमा रकम निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया था। दरअसल उद्योगपति बंधु अजय, अतुल और राजेश गुप्ता मूलत: सहारनपुर के रहने वाले हैं। इनके पिता शिवकुमार की सहारनपुर में राशन की दुकानें थीं। वह दिल्ली में खोली गई अपनी कंपनी से मसालों का निर्यात करते थे। उनकी दूसरी कंपनी टेलकम पाउडर में प्रयोग होने वाले सोपस्टोर पाउडर का वितरण करती थी। सहारनपुर के रानी बाजार में इनका पुश्तैनी मकान था। गुप्ता ब्रदर्स करीब 25 साल पहले सहारनपुर से कारोबार के लिए दक्षिण अफ्रीका गए। वहां जल्द ही गुप्ता बंधु दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष पांच धनी लोगों में शुमार हो गए।

पूर्व राष्ट्रपति नजदीकी

पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा से उनकी बेहद नजदीकी थी। बाद में गुप्ता बंधुओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। दक्षिण अफ्रीका की नई सरकार अब उनके खिलाफ कई मामलों की जांच करा रही है। इसी के चलते हाल ही में दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने इन पर पाबंदी लगाई है। सूत्रों के अनुसार अब सोमवार को ब्रिटेन ने भी इन पर पाबंदी लगा दी है। यह कदम नई वैश्विक भ्रष्टाचार निरोधक पाबंदी व्यवस्था के अंतर्गत ब्रिटेन ने उठाया है। दक्षिण अफ्रीका सरकार गुप्ता बंधुओं के अमेरिका, ब्रिटेन और सऊदी अरब के खातों से पैसा जब्त करने की कोशिश में है, ब्रिटेन में लगी पाबंदी को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है। 

यह भी पढ़ें : दक्षिण अफ्रीका में सबसे ताकतवर बन गए थे सहारनपुर के गुप्ता बंधु, दिवालिया होने का भी खतरा मंडराया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.