विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झंडे-बैनर के साथ काफिला लेकर चलना पूर्व विधायक गुड्डू पंडित को पड़ा भारी, महिला सीओ ने की यह कार्रवाई

By Parveen VashishtaEdited By:
Published: Mon, 10 Jan 2022 01:47 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jan 2022 09:20 PM (IST)

बुलंदशहर जिले के डिबाई क्षेत्र की सीओ वंदना सिंह ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई ...और पढ़ें

झंडे-बैनर के साथ काफिला लेकर चलना पूर्व विधायक गुड्डू पंडित को पड़ा भारी
झंडे-बैनर के साथ काफिला लेकर चलना पूर्व विधायक गुड्डू पंडित को पड़ा भारी

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। आचार संहिता उल्लंघन पर पुलिस-प्रशासन सख्‍ती बरत रहा है। सीओ वंदना सिंह ने डिबाई विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सपा नेता और पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ कार्रवाई की।

यह है मामला 

सीओ ने वाहनों के काफिले के साथ चल रहे सपा में शामिल हुए श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित के काफिले में शामिल वाहनों से सपा के झंडे और बैनर उतरवाए। सीओ वंदना सिंह ने काफिले में शामिल वाहनों की सघन तलाशी ली और कड़े शब्दों में सपा के पूर्व विधायक को चेतावनी देकर वाहनों को आगे जाने दिया। वंदना सिंह ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बताया गया है पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने कल अपने काफिले के साथ डिबाई विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया था। चुनाव प्रचार वाहनों की अनुमति नहीं थी और वाहनों पर बैनर लगाकर आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा था।

कार्रवाई पर यह बोले पूर्व विधायक  

उधर गुड्डू पंडित ने आरोप लगाया कि पुलिस पर जानबूझकर उनके वाहनों पर कार्रवाई की। पुलिस को सिर्फ सपा के झंडे और सपा की कार दिख रही हैं। सत्ता के झंडे और भाजपा की वाहन नहीं दिख रहे हैं।

पिछले दिनों ही थामा था सपा का दामन 

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने पिछले दिनों ही समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित वर्ष 2007 में बसपा के टिकट पर डिबाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2012 में डिबाई से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और विधायक बने। वर्ष 2017 से उन्होंने रालोद के टिकट पर बुलंदशहर सदर सीट का चुनाव लड़ा, लेकिन उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था। इसी के साथ उन्होंने बसपा का रुख किया और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ा और हार गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।