Move to Jagran APP

पं. दीन दयाल के विचारों पर आगे बढ़ रही है सरकार : डा. महेंद्रनाथ

अंत्योदय एकात्म मानववाद की परिकल्पना देने वाले पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचारों पर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 03:00 AM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 06:26 AM (IST)
पं. दीन दयाल के विचारों पर आगे बढ़ रही है सरकार : डा. महेंद्रनाथ
पं. दीन दयाल के विचारों पर आगे बढ़ रही है सरकार : डा. महेंद्रनाथ

मेरठ, जेएनएन : अंत्योदय, एकात्म मानववाद की परिकल्पना देने वाले पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचारों पर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। जिसमें अंतिम व्यक्ति को आगे बढ़ाने का संदेश है। केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने यह बात कही। वह चौ. चरण सिंह विवि के बृहस्पति भवन में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मोत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

बकौल मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी में भी उनके विचारों की भूमिका रही। आजादी के बाद नया भारत कैसा होगा इस पर भी उनके विचारों का प्रभाव रहा। कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग और समर्थन से मुगलसराय स्टेशन का नाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रखा गया। उनके सुझाव पर केंद्र सरकार ने चार अंत्योदय एक्सप्रेस और एक एकात्मता एक्सप्रेस चलाई। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी कहा कि केंद्र सरकार पंडित दीन दयाल के विचारों पर भी आगे बढ़ रही है। राज्यसभा सदस्य कान्ता कर्दम और विजय पाल सिंह तोमर ने भी अपनी बात रखी। अध्यक्षता विवि की प्रतिकुलपति प्रो. वाई विमला ने की। संचालन संस्था के महामंत्री डा. ब्रज भूषण शर्मा ने किया। मौके पर विधायक सत्यवीर त्यागी, पूर्व महापौर हरिकान्त अहलूवालिया, भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र भडाना, दर्शन लाल अरोड़ा, डा. हरिओम पंवार, अजय गुप्ता, विमल शर्मा, विनोद भारती, पं. दीन दयाल उपाध्याय सेवा संस्थान के अध्यक्ष ब्रहम पाल सिंह, सुमनेश सुमन, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और बच्चे आदि उपस्थित रहे।

पुरस्कृत हुए बच्चे

कार्यक्रम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय सेवा संस्थान की ओर से कराई गई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। जूनियर और सीनियर वर्ग में बच्चों को पुरस्कृत किया गया। 47 बच्चों को एक हजार रुपये और 11 बच्चों को पांच सौ रुपये छात्रवृत्ति दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.