विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गढ़वाल राइफल्स के पांच जवानों के लाखों रुपये लेकर साथी फरार, मेरठ पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

By Lokesh Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 09 Jul 2026 04:00 PM (IST)

Meerut News: मेरठ कैंट में तैनात गढ़वाल राइफल्स का एक जवान अपने पांच साथियों के लाखों रुपये लेकर फरार हो ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. जवान सुमन कुमार लाखों रुपये लेकर फरार हुआ।

  2. पुलिस ने आरोपी जवान के खिलाफ जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, मेरठ। गढ़वाल राइफल्स का एक जवान अपने पांच साथियों के लाखों रुपये लेकर फरार हो गया। सभी जवानों ने थाना सदर बाजार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गढ़वाल रायफल की 13 वीं बटालियन के जवान गढ़वाल चमोली निवासी राहुल कुलसारी, उत्तम सिंह रावत, ऋषि सजवाण, हिमांशु, सतीश ने बताया कि उनकी ड्यूटी मेरठ कैंट में है। उनके साथ तैनात जवान सुमन कुमार ने उसने आनलाइन उससे 12 लाख रुपये, उत्तम सिंह से 50 हजार, ऋषि सजवान से 18.62 लाख व हिमांशु से 8.10 लाख, सतीश से 11.70 लाख रुपये आनलाइन उधार लिए।

सुमन ने तकाजा करने पर ऋषि सजवाण को पांच लाख, राहुल को दो व सतीश को 5.70 लाख रुपये आनलाइन वापस किए। इसके बाद सुमन बटालियन छोड़कर फरार हो गए। आरोप है कि उससे संपर्क करने का काफी प्रयास किया गया लेकिन उसका पता नहीं चला। थाना सदर बाजार पर पांचों जवानों की ओर से आरोपित सुमन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- टेंट व्यवसायी हत्याकांड में नया मोड़, मृतक का भाई गिरफ्तार; मुख्य आरोपित हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी की भी हुई थी हत्या

खातों में आई साइबर ठगी की 15 लाख रकम

मेरठ : साबइर सेल और लिसाड़ीगेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपितों को पकड़ लिया है। सभी आरोपितों के खातों में साइबर ठगी की 15 लाख की रकम आई थी। लिसाड़ीगेट पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर थाने से जमानत दे दी।

यह भी पढ़ें- नेशनल खिलाड़ी से रेलवे में नौकरी के नाम पर चार लाख ठगे, एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ बागपत में मुकदमा दर्ज

साइबर सेल प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि नौसी, राशिद, निवासी किदवाईनगर और मोहम्मद अली निवासी अहमदनगर गली नंबर दस के खातों में साइबर ठगी की 15 लाख रकम आई थी। उक्त रकम का उन्हें कमीशन मिला था। सभी के खातों को साइबर ठगों ने किराए पर लिया हुआ है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही थाने से जमानत दे दी है।

यह भी पढ़ें- UP पुलिस के पहरे में रहा सैनिक, उसकी जगह छोटे भाई की दुल्हन बनी युवती; हरियाणा में हुए सात फेरे