विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टेंट व्यवसायी हत्याकांड में नया मोड़, मृतक का भाई गिरफ्तार; मुख्य आरोपित हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी की भी हुई थी हत्या

By Rajeev Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 09 Jul 2026 03:04 PM (IST)

Baghpat News: बागपत के बड़ौत में टेंट व्यवसायी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास की हत्या के बाद मुख्य आरोपित ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी की हत्या के मामले में पुलिस कार्रवाई तेज।

  2. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर कर रही है जांच।

जागरण संवाददाता, बड़ौत (बागपत)। बड़ौत शहर के चर्चित टेंट व्यवसायी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल की हत्या के बाद हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतक सोहनलाल के भाई दीपक अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का आरोप है कि वरुण को गोली मारने के मामले में दीपक की भूमिका सामने आई है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में दूसरे नामजद आरोपितों की तलाश भी जारी है।

नौ जून को दिल्ली बस स्टैंड के निकट टेंट व्यवसायी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल की सरेशाम उनकी ही दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद शहर में आक्रोश फैल गया था। घटना से गुस्साई भीड़ ने मुख्य आरोपित हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी को घेर लिया था। आरोप है कि भीड़ की पिटाई के साथ-साथ उसे गोली भी मारी गई, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

सोहनलाल अग्रवाल के भाई राजेश की तहरीर पर वरुण लुहारी के पिता बाबूराम, भाई करुण, साथी भीमसैन, संजीव उर्फ जोनी निवासी भिवानी, हरियाणा, जयंत उर्फ गोलू और सचिन उर्फ मोंटू निवासी लुहारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वरुण पक्ष के लोगों ने वरुण की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया था। घटना के घटना के दो दिन बाद वरुण पक्ष की ओर से सोहनलाल के भाई दीपक और राजेश अग्रवाल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया।

वरुण लुहारी के स्वजन का आरोप था कि सोहनलाल के भाई दीपक अग्रवाल और राजेश ने वरुण को गोली मारी थी। उधर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, फारेंसिक साक्ष्य और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की थी।

सीओ अंशु जैन ने बताया कि वरुण की हत्या के मामले में आरोपित दीपक अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। वरुण लुहारी की मौत की जांच अलग से चल रही है।

दीपक अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विवेचना में जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। मामले में फरार अन्य आरोपितों की तलाश के लिए भी दबिश दी जा रही है।

दोहरे हत्याकांड में कई आरोपित अभी भी फरार

सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल की हत्या के बाद वरुण लुहारी के पिता बाबूराम, वरुण के साथी भीमसेन को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि विकास की हत्या करने वाला शूटर संजीव उर्फ जोनी हरियाणा पुलिस के हाथों गिरफ्तार होकर भिवानी जेल जा चुका है। दोहरे हत्याकांड में वरुण के भाई करुण के अलावा जयंत उर्फ गोलू और सचिन उर्फ मोंटू पुलिस पकड़ मेंं नहीं आ सके हैं