Move to Jagran APP

Ganesh Shankar Vidyarthi Samman: सहारनपुर के लेखक राजीव उपाध्याय 'यायावर' को मिलेगा गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान

Ganesh Shankar Vidyarthi Samman सहारनपुर के लिए यह गर्व की बात है कि जिले के लेखक राजीव उपाध्याय यायावर को गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता सम्मान से नवाजा जा रहा है। यह पुरस्‍कार उन्‍हें कल मिलेगा। उनका अमूल्‍य योगदान रहा है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 03:00 PM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 03:00 PM (IST)
Ganesh Shankar Vidyarthi Samman: सहारनपुर के लेखक राजीव उपाध्याय 'यायावर' को मिलेगा गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान
दिल्ली के युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच द्वारा ऑनलाईन आयोजन के माध्यम से करेंगे सम्मानित।

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच सप्तम अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव एवं सम्मान समारोह-2020 रविवार को ऑनलाइन आयोजित कर रहा है। कार्यक्रम में साहित्य एवं लेखन के विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। सहारनपुर के लेखक राजीव उपाध्याय 'यायावर' को गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

loksabha election banner

सात साल पूरे हुए

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य साहित्यकार मारीशस निवासी रामदेव धुरंधर करेंगे। युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच 27 सितंबर 2014 को हिन्दी साहित्य सेवा तथा भारतीय भाषाओं के उन्नयन के लिए गठित किया गया था। इस मंच को हिन्दी साहित्य की सेवा-कार्य को निर्बाध रूप करते हुए सात साल पूरे हो गए और आठवें महत्वपूर्ण वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

अमूल्‍य योगदान के लिए पुरस्‍कार

यह मंच प्रत्येक वर्ष अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव एवं एवं सम्मान समारोह दिल्ली में आयोजन करता रहा है। वर्तमान आयोजन में निम्नलिखित साहित्यकारों को उनकी उत्कृष्ट साहित्य सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। सहारनपुर के राजीव उपाध्याय 'यायावर' को ऐतिहासिक पत्रकारिता में अपने अमूल्य योगदान के लिए गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता सम्मान दिया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि राजीव उपाध्याय 'यायावर' की गृह जनपद सहारनपुर पर तीन पुस्तक अपनी धरोहर,हमारा सहारनपुर और सहारनपुर का प्रकाशन हो चुका है। लेखक राजीव उपाध्याय का सम्‍मानित किया जाना सहारनपुर के साथ-साथ पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.