प्रदेश के पूर्व मंत्री जयपाल सिंह को पड़ा दिल का दौरा, कैलाश हॉस्पिटल के ICU में भर्ती
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी जयपाल सिंह को रविवार सुबह 600 बजे दिल का दौरा पड़ने के बाद नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मेरठ,जेएनएन। खरखौदा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी जयपाल सिंह को रविवार सुबह 6:00 बजे दिल का दौरा पड़ने के बाद नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर होता देख चिकित्सकों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती करा दिया। चौधरी जयपाल सिंह के परिजन उनकी देखभाल में लगे हुए हैं।
बड़े नेताओं ने जाना हालचाल
इससे पहले एक माह पूर्व भी पूर्व मंत्री की हालत खराब होने पर उनका नोएडा के कैलाश अस्पताल में उपचार कराया गया था। पूर्व मंत्री जयपाल सिंह के बड़े बेटे प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मंत्री महेंद्र पांडे समेत कई भाजपा के बड़े नेताओं ने फोन करके पिता का हालचाल लिया था।