विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Meerut: पूर्व MP के बेटे पर होटल में युवती से दुष्कर्म करने का आरोप, पीड़िता बोली- जान से मारने की मिली धमकी

By Jagran NewsEdited By: Nitesh Srivastava
Published: Fri, 25 Aug 2023 01:09 PM (IST)

दिल्ली के खानपुर सकेत निवासी एक व्यक्ति ने मेरठ के पूर्व सांसद के बेटे पर होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती में एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की हे। दिल्ली निवासी युवती ने बताया कि कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर दानिश अखलाक नाम के युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। दानिश अखलाक ने खुद को एक पूर्व सांसद का बेटा बताया था।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। जागरण
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। जागरण

 जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली के खानपुर सकेत निवासी एक व्यक्ति ने मेरठ के पूर्व सांसद के बेटे पर होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती में एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की हे।

दिल्ली निवासी युवती ने बताया कि कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर दानिश अखलाक नाम के युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। दानिश अखलाक ने खुद को एक पूर्व सांसद का बेटा बताया था। इसके बाद उन दोनों के बीच व्हाट्सएप पर चैटिंग होने लगी और मोबाइल पर बातचीत होने लगी। कुछ दिनों तक बातचीत करने पर उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।

युवक ने उसे मेरठ के होटल में मिलने के लिए बुलाया जहां पर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। युवती ने आरोप लगाया कि जब उसने विरोध किया तो युवक ने उसे शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

शुक्रवार को युवती एसपी ऑफिस पहुंची। युवती ने उसके खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। जनसुनवाई कर रहे एचपी क्राइम अमित कुमार ने मामले की जांच कराकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।