विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा में फिर घमासान, संगीत सोम को पसंद नहीं आया संजीव बालियान का आइडिया; 'मिनी पाकिस्तान' की बात कहकर चेताया

Published: Wed, 11 Sep 2024 01:58 PM (IST)

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने के मुद्दे पर भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने बड़ा बयान दिया ...और पढ़ें

संगीत सोम और संजीव बालियान - फाइल फोटो।
संगीत सोम और संजीव बालियान - फाइल फोटो।

HighLights

  1. सोम ने कहा-पश्चिम उत्तर प्रदेश अलग हुआ तो बन जाएगा मिनी पाकिस्तान
  2. इंटरनेट मीडिया पर भाजपा के पूर्व विधायक का वीडियो हुआ प्रसारित

जागरण संवाददाता, सरधना (मेरठ)। भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम का इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ। जिसमें पूर्व विधायक कह रहे हैं कि हम हिंदुस्तान में पाकिस्तान नहीं बनने देंगे। मंगलवार देर शाम को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक मिनट 26 सेकंड के वीडियो में सरधना के भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम किसी चैनल में साक्षात्कार दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश कभी अलग प्रदेश नहीं बनना चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो मिनी पाकिस्तान बनेगा और हम हिंदुस्तान में पाकिस्तान नहीं बनने देंगे। वह वीडियो में कह रहे हैं कि अगर पश्चिम उत्तर प्रदेश बनाना है तो दिल्ली के साथ जोड़िए। दिल्ली को बड़ा होने की जरूरत है। ऐसे में यह पूर्ण राज्य बनेगा।

संजीव बालियान पर साधा निशाना

वहीं, एक सवाल के जवाब में यह भी कहा कि विगत दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने पश्चिम उप्र को अलग राज्य बनाने का मुद्दा उठाया था। यह उनका निजी एजेंडा हो सकता है, पार्टी का नहीं हो सकता। यहां एक वर्ग की आबादी तेजी से बढ़ती जा रही है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों को काटकर दिल्ली में जोड़ दिया जाए। लोग दिल्ली से जुड़ना भी चाहते हैं। ऐसे में नया प्रदेश बनाने की जरूरत नहीं है। इससे सरकार का पैसा भी खर्च नहीं होगा। जब इस मामले में पूर्व विधायक से फोन पर बात करने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल बंद था।

ये भी पढ़ें - 

किसानों की भूमि का होगा अधिग्रहण, NH-727B को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी; 100KM तक घटेगी दूरी