विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसानों की भूमि का होगा अधिग्रहण, NH-727B को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी; 100KM तक घटेगी दूरी

Published: Tue, 10 Sep 2024 09:08 PM (IST)

तमकुहीराज से बलिया तक बनने वाला नया राष्ट्रीय राजमार्ग 727-बी अब वाराणसी-बलिया पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़ जाएगा। इस सड़क के ...और पढ़ें

NH-727B को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी - प्रतीकात्मक तस्वीर।
NH-727B को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी - प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. तमकुहीराज से बलिया तक बनेगा 727 बी नेशनल हाईवे
  2. भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू, भूस्वामियों को नोटिस

प्रमोद त्रिपाठी,  तरयासुजान। तहसील मुख्यालय तमकुहीराज से समउर होकर बिहार के रास्ते यूपी के बलिया तक निर्मित होने वाला नया राष्ट्रीय राजमार्ग 727-बी अब वाराणसी-बलिया पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़ जाएगा। सड़क निर्माण के लिए वन निगम ने पेड़ों की कटान शुरू कर दी है। मुआवजा वितरण को लेकर तहसील प्रशासन ने सड़क किनारे के भू-स्वामियों को नोटिस जारी कर दिया है।

इस सड़क के बन जाने से बलिया, वाराणसी आदि शहरों की दूरी 60 से 100 किमी तक कम हो जाएगी। आवागमन में भी सुविधा होगी। तहसील क्षेत्र में इस मार्ग का दस किमी निर्माण होना है।  तमकुहीराज से बिहार के भोरे, भटनी बाजार, सलेमपुर, बेल्थरा रोड होते हुए बलिया तक राष्ट्रीय राजपथ का निर्माण होना है। निर्माण के लिए सर्वे और सीमांकन के बाद भू-स्वामियों को नोटिस भेजा जा रहा है।

सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा मुआवजा से संबंधित रिपोर्ट तैयार की जा रही है। निर्माण के लिए मध्यप्रदेश की संस्था एनएल मालवीय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्य में तेजी लाए जाने के उद्देश्य से वन निगम ने सड़क के किनारे के पेड़ों की कटान शुरू कर दी है। इसके बनने से क्षेत्र के विकास के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ जाएंगे।

तहसील के इन गांवों से गुजरेगा हाईवे

जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में पड़ने वाले गावों की संख्या नौ है। इसमें हरिहरपुर, गाजीपुर, डूभा, हौदा, नारायणपुर, निरहूगंज, रकबा राजा, हरदिया और सरेया बुजुर्ग शामिल हैं। इनमें से प्रथम गजट में कुल 165 भूस्वामियों को नोटिस दिया जा चुका है। शेष को दूसरे गजट में नोटिस जारी किया जाएगा।

तहसील क्षेत्र की सीमा में आने वाले किसान जिनकी भूमि सड़क के किनारे है। उनका अधिग्रहण करने के लिए भू-स्वामियों को नोटिस भेजा जा चुका है। भूमि संबंधी दस्तावेज किसान तहसील में जमा कर दें, जांच पड़ताल के बाद मुआवजा की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। मुआवजे की रकम राष्ट्रीय राजपथ द्वारा मुहैया कराई जाएगी। जल्दी ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।  -विकास चंद, एसडीएम तमकुहीराज

ये भी पढ़ें - 

गीताप्रेस पर साइबर हमला, जालसाजों ने पोस्ट की भगवान श्रीकृष्ण की गोपियों संग आपत्तिजनक फोटो